नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया; एलओसी पर सुरक्षा परिदृश्य और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया; एलओसी पर सुरक्षा परिदृश्य और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की।

😊 Please Share This News 😊
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के साथ 24 अक्टूबर, 2022 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया और फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। सीडीएस ने नौशेरा सेक्टर के युद्ध स्मारक नमन स्थल पर माल्यार्पण किया और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।जनरल अनिल चौहान को फील्ड कमांडरों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूदा सैन्य स्थिति और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण पर्वतीय इलाके और मौसम की स्थिति के बावजूद जारी रक्षा अवसंरचना के विकास एवं सैन्य तैयारियों की भी समीक्षा की।सीडीएस ने सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्हें पेशेवर दक्षता विकसित करने और भारतीय सेना के साहस तथा वीरता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सर्वोच्च स्तर की सैन्य तैयारियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दिवाली के अवसर पर सीडीएस की यात्रा, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अग्रिम पंक्ति में तैनात सैनिकों के मनोबल बढ़ाने का अवसर सिद्ध हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!