नव वर्ष के उपलक्ष में खोले मन्दिरों के द्वार, हुआ गौतम रास का वांचन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।दीपावली के दूसरे दिन नव वर्ष के उपलक्ष में मन्दिरों के द्वार खोलने की रस्म अदा की जाती है। पुजारी आडो खोल, म्ने दर्शन करवा दे, म्हारे दर्शन रो नीत नेम, पुजारी आडो खोल की समधुर गीतों की ध्वनि के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।बुधवार को स्थानीय गाँधी मेहता वास स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर के द्वार खोलने के लाभार्थी हेमराज नगराज मेहता परिवार ने जैन साध्वी नयन प्रभा म सा की निश्रा में सकल संघ के साथ द्वार खोलने का लाभ लिया एवं सकल संघ को भगवान के सर्व प्रथम दर्शन वंदन कराये । इसके बाद मंदिर प्रांगण में जैन साध्वी नयन प्रभा म सा ने सकल संघ के साथ चैत्यवंदन कर प्रभु भक्ति एवं गुरु भक्ति का धार्मिक कार्य क्रम का आयोजन किया ।
इसी क्रम में महावीर स्वामी जैन मंदिर, हाथियों की पोल स्थित पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, गौडी पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कलश जैन मंदिर सहित शहर के सभी जिन मंदिरों के द्वार खोलने के लाभार्थियों ने द्वार खोलने का लाभ लिया।मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता माणकमल भण्डारी ने बताया कि महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में आराधना भवन में जैन साध्वी नयन प्रभा म सा ने गौतम रास का वांचन किया । गौतम रास के साथ भक् ताम्बर एवं बड़ी शांति का पाठ भी किया गया । इस अवसर पर जैन समाज के बंधुओं के साथ अन्य समाज के लोगों ने गौतम रास का रसास्वादन किया । धार्मिक आयोजन में सोहनराज मेहता, सोहनराज बाफना, माणकमल भंडारी, सुखराज मेहता, हेमराज मेहता, भंवरलाल कानूंगो, मदनलाल, पारसमल संघवी, सोमतमल सालेचा, रमेशकुमार धोकड, पारसमल जोगाणी, मुकेशकुमार मेहता, भंवरलाल, शैलेश कोठारी, एडवोकेट ललित भंडारी सहित कई जैन समाज के लोग उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
