नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पालिकाध्यपूर्वक्ष देवासी के जन्म दिन पर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पालिकाध्यपूर्वक्ष देवासी के जन्म दिन पर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

😊 Please Share This News 😊

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पैनलिस्ट व पूर्व पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी के जन्म दिन के अवसर पर बुधवार को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र सहित आस पास के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पहुंच कर केक काटकर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देवासी के जन्म दिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लिम्पि पीड़ित धनन्तवरी गौशाला रीको में हरा चारा देकर देवासी का जन्म दिन मनाया। देवासी के जन्म दिन के अवसर पर नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंच कर बधाई दी। देवासी नव युवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने सांवलाराम देवासी का पेन्टिंग किया हुआ बहु रंगी फोटो भेंट कर शुभकामनाएँ व्यक्त की ।इस मौके पर देवासी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है । आप सब के इस स्नेह व प्यार के लिए में आपका आभारी हूं। में सदैव क्षेत्र के जनता व कार्यकर्ताओं की जन सेवा में तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, महामंत्री एवं पार्षद प्रवीण दवे, पूर्व पार्षद महेन्द्र जीनगर, मुकेश सोलंकी, संजय देवासी, हरीश जेरण, मलाराम जेरण, रमेश देवासी, रमेश गावड़ी, लीलाराम कालेटी सहित कई लोग उपस्थित थे ।साभार :- माणकमल भंडारी (वरिष्ठ पत्रकार)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!