पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज युवा संस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित । 275 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
|
😊 Please Share This News 😊
|

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज युवा संस्थान का षष्ठम प्रतिभा सम्मान समारोह समाज के स्थानीय छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया।मिडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्रकुमार कच्छवाह तहसीलदार पाली, विशिष्ट अतिथि रमेश चावड़ा परिवहन निरीक्षक भीनमाल, प्रकाश चावड़ा अध्यक्ष समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट जोधपुर एवं अध्यक्षता दशरथकुमार सोलंकी वित्त नियंत्रण एम. बी. एम. विश्वविद्यालय जोधपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्जी समाज के 275 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, कॉलेज बैग एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथि गण एवं कार्यक्रम के भामाशाह बंधुओं को साफा, दुपट्टा एवं पीपाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में कक्षा दशमी एवं द्वादशी में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को गोल्ड मेडल एवं कक्षा 10 व 12 में श्रेष्ठ आठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजकीय सेवा में नव चयनित राजकीय कर्मचारियों को साफा, दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । अन्य श्रेत्र के विशिष्ट पदाधिकारी बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास उद्घाटन हेतु विभिन्न चढ़ावो की बोलियाँ भी बोली गई । इन बोलियो में एक से बढ़कर एक समाज बंधुओं ने हर्ष एवं उल्लास के साथ भाग लिया ।कार्यक्रम में आज्ञाराम सोलंकी के द्वारा बालिका शिक्षा पर जोर दिया और बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर उद्बोधन दिया। दशरथ सोलंकी शिक्षा क्षेत्रों में छात्र छात्राओं को आगे आने का बात कही ।
इस अवसर पर उत्तमचंद सोलंकी, दीपक पड़ियार, हीरालाल, हरीश परमार, भीखाराम डाबी, भोलाराम गिड़ा, धीरज परमार, कृष्णकुमार, जबराराम, अरविंद परिहार, नरेश कुमार, लाखाराम, विनाराम, बाबूलाल, चुनाराम, मफाराम पटेल, मोहनलाल, कृष्ण डाभी मालवाड़ा, रूपाराम, कपूराराम जेतू, राजेश सोलंकी, हितेश मकवाना सहित अनेक समाज बंधुओं उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
