जिला कलक्टर ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला कलेक्टर ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना, इंदिरा रसोई योजना, प्रशासन शहरां के संग अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलक्टर ने शहरी नरेगा में श्रमिकों को समयबद्ध भुगतान करने के दिए निर्देश जिला कलक्टर ने जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर नगरीय निकायों में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रगति रिपोर्ट देखते हुए श्रमिकों की उपस्थिति, मानव दिवस सृजन, कामों के चिन्हीकरण के साथ ही श्रमिक नियोजन एवं श्रमिकों के समयबद्ध भुगतान किये जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक जरूरतमंद, बेरोजगार एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को लाभान्वित करने की बात कही।
*जिला कलक्टर ने इंदिरा रसोई केन्द्रों में संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश*
जिला कलक्टर ने जिले में संचालित 13 इंदिरा रसोई केन्द्र एवं भीनमाल व सांचौर में प्रस्तावित 1-1 नवीन इंदिरा रसोई केन्द्र के संबंध में जानकारी लेते हुए जिले में कम प्रगति वाले केन्द्रों पर लक्ष्यानुरूप लाभांवितों की संख्या बढ़ाने के साथ ही खाने की गुणवत्ता व साफ-सफाई एवं प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम लाभांवित वाले इंदिरा रसोई केन्द्रों का समीक्षा करते हुए उचित प्रचार-प्रसार के माध्यम से संख्या बढ़ाने की बात कही।
उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में प्रगति की जानकारी लेते हुए वार्ड वार किये जा रहे डोर-टू-डोर के तहत चिन्हित पट्टाविहीन परिवारों को अभियान का लाभ देते हुए पट्टे जारी करने के निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
