कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

देव, गुरु और धर्म की अनंत कृपा से इस वर्ष कार्तिक पुर्णिमा के मेले पर मंगलवार को स्थानीय शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य समारोह आयोजित किया गया है । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सुबह दस बजे स्थानीय गणेश चौक स्थित शांतिनाथ मंदिर से ढोल थाली के साथ, पुरानी पानी की टंकी के पास जैनाचार्य जयरत्नसूरीश्वर म सा का सौमेया कर अगवानी की जायेगी । वहां से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है । शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में जायेगी । वहां पर जैनाचार्य जयरत्नसूरीश्वर म सा प्रवचन भी देगें ।
शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में सकल संघ के लिए घेवरचंद माणकचंद सेठ परिवार की तरफ से स्वामीवात्सल्य का लाभ मिला है। सेठ परिवार ने सकल संघ से विनती है कि आप सभी सपरिवार शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में सभी कार्यक्रमों में भाग लेवें ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
