नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावीधर हनुमान मेले का हुआ आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सावीधर हनुमान मेले का हुआ आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

निकटवर्ती सावीधर गांव में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के मेले का आयोजन सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में किया गया। मंदिर के महंत राजगिरी महाराज ने बताया कि इस बार सूतक लगने एवं चंद्रग्रहण के चलते कार्तिक पूर्णिमा का मेला मंगलवार के स्थान पर सोमवार को ही आयोजित किया गया । जिसमें भीनमाल सहित आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि सोमवार को सुबह सर्वप्रथम मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की रेलम पेल लगी रही। इस दौरान मंदिर परिसर में महा प्रसादी का आयोजन हुआ । जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले को लेकर मंदिर को विशेष आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट दिन भर बंद रहेंगे।
इस अवसर पर नारायण जागिंड, माणकमल भंडारी, मंगलाराम जांगिड, ललित होंडा, पारसमल, बाबूलाल, भंवरलाल, शैलेश, कृष्णकुमार, मनोहर, चम्पालाल, शंकरलाल, कालूलाल, घेवरचंद, जगदीश सहित कई लोग उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!