नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर जिला कलक्टर ने महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर जिला कलक्टर ने महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

😊 Please Share This News 😊

जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना, इन्दिरा महिला शक्ति निधि योजना, इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, इन्दिरा महिला शिक्षा सेतु योजना एवं जिला अस्पताल में संचालित सखी केन्द्र व वन स्टॉप सेन्टर के संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं गुड एण्ड बेड टच पर स्कूली बालिकाओं के लिए नियमित रूप से कार्यशालाओं का आयोजन करने के साथ ही मेस्ट्रूपीडिया कॉमिक्स बुक के माध्यम से बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के तहत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों से बात कर सामूहिक विवाहों का आयोजन करवाने और योजनाओं के तहत वधू को 15 हजार रूपये एवं प्रायोजक संस्था को प्रति जोड़ा 3 हजार रूपये से लाभान्वित किये जाने की बात कही।
उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर पर आवश्यक परामर्श सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए उचित चिकित्सा, परामर्श, न्यायिक सहायता के साथ ही अस्थायी आश्रय व्यवस्था के उचित इंतजाम करने को लेकर पाबंद किया।

कलक्टर ने सखी वन स्टॉप सेन्टर जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जिला अस्पताल के कमरा नं. 11 में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर में पीड़ित महिलाओं के लिए एक ही स्थान पर उपलब्ध निःशुल्क परामर्श, मनोचिकित्सक सुविधा, अस्थायी 5 दिवसीय आश्रय, विधिक सहायता व पुलिस सहायता के संबंध में जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।
बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ चौधरी, लक्ष्मणसिंह सहित जिले के सभी ब्लॉक से पर्यवेक्षक एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर के परामर्शदाता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!