नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाल दिवस पर जिले में हुआ भव्य आयोजन, कलेक्टर ने कहां आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू की अहम भूमिका रही। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाल दिवस पर जिले में हुआ भव्य आयोजन, कलेक्टर ने कहां आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू की अहम भूमिका रही।

😊 Please Share This News 😊

                                                                                                                  बाल दिवस पर बाल मेला व फोटो प्रदर्शनी आयोजित
आधुनिक भारत के निर्माण में पं. जवाहरलाल नेहरू का योगदान महत्वपूर्ण है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किये गये कार्यों ने आधुनिक भारत के स्वरूप को साकार किया है। उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण के फलस्वरूप देश में आई.आई.टी., आई.आई.एम. व इसरो सहित बड़े शिक्षण संस्थानों की नींव रखी गई। उक्त विचार जिला कलक्टर निशान्त जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर जालोर में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती पर आयोजित बाल मेला एवं फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
जिला कलक्टर ने कहा कि पं. नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था इसलिए हम इनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. नेहरू ने भारत को विश्व में सम्मान व प्रतिष्ठा दिलाते हुए राजस्थान के नागौर में पंचायतीराज का शुभारम्भ किया था।
मुख्य जिला शिक्षाधिकारी टीमाराम मीणा ने कहा कि नेहरू की विदेश नीति, आर्थिक प्रगति की नींव, पंचवर्षीय योजना सहित देश के औद्योगीकरण ने देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने का कार्य किया।
समारोह के प्रारंभ में जिला कलक्टर निशान्त जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने वृक्षारोपण के साथ जिला प्रशासन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
बाल मेले के उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने माँ. सरस्वती एवं पं. जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत् आगाज किया।
समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र गोमाराम ने पं. नेहरू के जीवन परिचय के संबंध में विचार व्यक्त किए। वही विचित्र वेशभूषा में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली गिरिशा सोनी ने मंच पर पहुंच अपना परिचय व बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी। आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान वचनाराम राठौड़ ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।
समारोह के पश्चात् जिला कलक्टर निशांत जैन ने छात्राओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह से पूर्व नगर परिषद परिसर से राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर तक भारत के प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती पर रैली निकाली गई जिसमें जालोर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आर.ए.एस. पूनम चौधरी, अति. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कस्तुराराम बामणिया, सहायक निदेशक शान्तिलाल दवे, एसीबीईओ रमेश खोरवाल, उप प्रधानाचार्य जबरसिंह देवड़ा सहित शिक्षक, वि़द्यार्थी एवं प्रतियोगिता के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!