नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बाली (इंडोनेशिया) जी-20 शिखर-सम्मेलन में उपस्थित होकर भारतीय समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बाली (इंडोनेशिया) जी-20 शिखर-सम्मेलन में उपस्थित होकर भारतीय समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए।

Featured Video Play Icon
😊 Please Share This News 😊

बाली शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक विकास को फिर से पटरी पर लाने, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन जैसे वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों पर जी20 के अन्य नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करेंगे, जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान, वे इसमें भाग लेने वाले कई अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे । साथ ही 15 नवंबर, 2022 को आयोजित एक स्वागत समारोह में बाली में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए उत्सुक हैं।

PM attends the G20 Working Session on food & energy security, in Bali, Indonesia on November 15, 2022.

हमारे देश और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपेंगे। भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। प्रधानमंत्री अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन में जी20 के सदस्यों तथा अन्य आमंत्रित लोगों को भी अपना व्यक्तिगत निमंत्रण देंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी बातचीत के दौरान, वे भारत की उपलब्धियों और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालेंगे । भारत की जी20 अध्यक्षता “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के थीम पर आधारित होगी, जो सभी के लिए समान विकास और साझा भविष्य के संदेश को रेखांकित करती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!