नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नर्मदा परियोजना के ई.आर. प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नर्मदा परियोजना के ई.आर. प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

नर्मदा नहर ई.आर. ट्रांसमिशन मुख्य पेयजल परियोजना की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने परियोजना के तहत किये जा रहे पम्प इंस्टॉलेशन, केबलिंग, पाईप टेस्टिंग सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पालड़ी सोलंकियान हैडवर्क्स, डेडवा-पालड़ी पाईप लाईन, पालड़ी-खारा-भीनमाल पाईपलाईन पर किये जा रहे एयरवॉल व चेम्बर फींटंग, इण्टरकनेक्शन के कार्यों पर जानकारी प्राप्त की।
बैठक में नर्मदा परियोजना के एसई के.एल.कांत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ई.आर. ट्रांसमिशन मुख्य पेयजल परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है तथा भीनमाल शहर के लिए इस परियोजना से 1 जनवरी, 2023 तक पेयजल सप्लाई प्रारंभ कर दी जायेगी।
जिला कलक्टर ने खारा व भीनमाल पम्पिंग स्टेशन में किये जा रहे पम्प मशीनरी, वॉटर रिजर्व एवं स्वीच यार्ड कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर भीनमाल उपखण्ड अधिकारी जवाहरराम चौधरी, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमन्त वैष्णव, डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता एन.एल.सुथार, नर्मदा संघर्ष समिति के जे.पी.रामावत, श्याम खेतावत, मोहनसिंह सिसोदिया, सांवलाराम परमार, दिनेश भट्ट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!