नई रोशनी योजना के तहत भीनमाल के नाहर अस्पताल में 1000 निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी होगी ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सुखराज बाबूलाल नाहर चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय नाहर अस्पताल में निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी योजना का शुभारम्भ गत दिनों किया गया । जिसके तहत भीनमाल, बागोडा, सायला, रानीवाड़ा और जालोर तहसील के अब तक 225 मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी। मोतियाबिंद सर्जरी योजना की सफलता को देखते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन सुखराज बाबूलाल नाहर ने योजना को यथा स्थिति में आगे बढ़ाते हुए 1000 मरीजों की मोतियाबिन्द सर्जरी कराने की घोषणा की ।
नाहर अस्पताल का संकल्प अब 100 नहीं बल्कि 1000 नई रोशनी योजना के तहत नाहर अस्पताल में पहले 100 मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी करने का लक्ष्य था । जिसे बढ़ा कर अब 1000 कर दिया गया है । नाहर अस्पताल जिले का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है, जहाँ सभी मेडिकल सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं । जैसे सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग, बाल एवं शिशु रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, दन्त रोग विभाग, फिजियोथेरेपी विभाग, स्पीच एंड ऑडियोलॉजी, रेडियोलोजी विभाग, पैथोलॉजी विभाग, ऍम. आर. आई., सी. टी. स्कैन, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ब्लड बैंक, आई सी यू, ऍन आई सी यू और ऑपरेशन थिएटर, ऑक्सीजन प्लांट, एसीएलएस एम्बुलेंस इत्यादि ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
