नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लक्ष्मणगिरी गोस्वामी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित, राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्राप्त किया प्रथम स्थान। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

लक्ष्मणगिरी गोस्वामी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित, राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्राप्त किया प्रथम स्थान।

😊 Please Share This News 😊

राज्य स्तरीय 55 वीं विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे में हुआ । निकटवर्ती ग्राम धानसा के सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के छात्र लक्ष्मणगिरी गोस्वामी पुत्र नैनगिरी गोस्वामी ने साइन्स मॉडल प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जालोर जिले से एकमात्र विद्यार्थी लक्ष्मणगिरी गोस्वामी को राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। संस्था प्रधान विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थी लक्ष्मणगिरी गोस्वामी ने प्रादर्श प्रतियोगिता के उप-विषय परिवहन और नवाचार के तहत अपना प्रोजेक्ट “स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट” प्रस्तुत किया था । जिसने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, आरएससीईआरटी उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक शिवजी गौड, प्रभाग अध्यक्ष मनीषा उज्ज्वल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर राजकुमार शर्मा, मेला अध्यक्ष अनामिका चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्रसिंह भाटी, करणी माता ट्रस्ट के अध्यक्ष बादलसिंह देपावत, प्रधानाचार्य शक्ति प्रसन्न बिठू सहित कई अतिथियों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि जिला स्तरीय विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर के दो विद्यार्थियों बलवंतसिंह और लक्ष्मणगिरी का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ था। संस्था प्रधान विक्रमसिंह राठौड़ के नेतृत्व में बलवंतसिंह ने प्रदूषण रहित रॉकेट लॉंचिंग का प्रोजेक्ट पेश किया, जो राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा । बीकानेर के मीडिया में इस प्रोजेक्ट को प्रमुखता से छापा गया और खूब सुर्खियां बटोरी। लक्ष्मणगिरी ने परिवहन और नवाचार के तहत स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया । जिसने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया और लक्ष्मणगिरि का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया। दोनों विद्यार्थियों के पुनः धानसा लौटने पर धूमधाम से स्वागत किया गया तथा शुभकामनाएँ दी गई। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने छात्र व संस्था-प्रधान को दूरभाष पर बधाई व शुभकामनाएँ दी। इसी क्रम में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने भी बधाई संदेश प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । छात्र एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ एवं बधाई संदेश का तांता लगा हुआ है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!