नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारवाड़ की माटी वीरता और गौ सेवा के लिए प्रसिद्ध : श्रवणसिंह राव बोरली – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मारवाड़ की माटी वीरता और गौ सेवा के लिए प्रसिद्ध : श्रवणसिंह राव बोरली

😊 Please Share This News 😊

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने दो दिवसीय बेंगलुरू प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। जिसमें तुलसी तोटा स्थित खेतेश्वर भवन में प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह में उपस्थिति दी। प्रवासियों द्वारा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली का भव्य स्वागत किया। प्रवासियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि प्रवासी बंधुओं ने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर भी पारिवारिक वातावरण बनाए रखा हैं । आपसी स्नेह और आत्मीयता के कारण परिवार के लोगों से दूर रहना सहज हो जाता हैं। उन्होने कहा कि परिवार से दूर रहकर जन्मभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को न भूलना एक मातृभक्त की निशानी हैं। स्नेह मिलन कार्यक्रम के पश्चात् एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजन मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष राव का भव्य स्वागत किया गया । गौभक्तों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि विश्व प्रसिद्ध गौशाला पथमेंड़ा में लाखों गौ माताओं की सेवा कार्य मारवाड़ से शुरू हुआ था । जिसके कारण जालोर जिले के लगभग प्रत्येक गांव में एक गौशाला संचालित हो रहा हैं । उसी प्रकार प्रवासी बंधुओं के द्वारा भी प्रदेश में कई गौशाला का संचालन किया जा रहा हैं।

नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, साध्वी मीराबाई, पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गिरधारीलाल देवासी मेड़ा, जिला मंत्री प्रवीण माली, राजपुरोहित संघ अध्यक्ष चंपालाल राजपुरोहित, उपाध्यक्ष वख्तावरसिंह राजपुरोहित, सचिव एवं भाजपा नेता भीमराज पुरोहित सावीधर, अशोककुमार माली भाजपा  किसान मोर्चा  जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, देवासी समाज के उपाध्यक्ष रामाराम देवासी, उदाराम परमार, विक्रमसिंह राजपुरोहित वेरठ, छेलसिह पुरोहित, दिनेश पुरोहित, डूंगराराम देवासी, गोपाराम देवासी, कृष्णा देवासी, नरसी देवासी, अशोक माली, भरत माली, धुडाराम पटेल, केसुरी पंचायत समिति सदस्य वनाराम भील विरोल, ठाकराराम राणा, शंकराराम राणा, प्रकाश भील, नरसीराम विश्नोई, प्रकाश विश्नोई भभुतमल राजपुरोहित, छगनाराम देवासी, मोहनलाल सनवाड़ा, मीठालाल मोदरा, शैलसिंह, दिनेशभाई, हरिभाई वराड़ा, रमेश माली, प्रकाश बिश्नोई, जेठाराम चौधरी, भंवरसिंह राजपुरोहित, हनुमान माली, ईश्वर माली, बाबूगिरी गोस्वामी, सुरेश माली, करनाराम रोपसी, कृष्णा राजपुरोहित, लाखाराम देवासी, गणपतलाल रणछोड, रमेश पुरोहित, भरत पुरोहित, दुर्जनसिंह बावतरा, रणजीतसिंह, शांतिलाल सुथार, अशोक प्रजापत, शेरसिंह ‌राजपुरोहित सुराणा, सुरेशकुमार राजपुरोहित जेरण, जीतु राजपुरोहित कावतरा, दिनेशकुमार राजपुरोहित,  उत्तमसिंह ‌राजपुत सुराणा सहित सैकड़ों प्रवासी कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय व्यापारी गण मौजुद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!