रेलवे स्टेशन पर लगाई गई बैंचों के उद्घाटन हेतु लिखा पत्र ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

मारवाड़ भीनमाल रेलवे स्टेशन पर ओसवाल समाज सोशयल ग्रुप द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बीस बैंचें लगाई गई थी । उनका उद्घाटन करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक को कई बार बताया गया परन्तु वहां से कोई जबाब नहीं मिलने पर ओसवाल समाज सोशयल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता ने रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड सहित रेलवे के कई अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि इस जन हित के कार्य को प्राथमिकता दी जावे । उन्होंने बताया कि जन हित के कार्य करने के लिए भामाशाहों को प्रोत्साहित किया जावे ताकि अन्य समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलती रहे ।
उल्लेखनीय है कि मारवाड़ भीनमाल सहित मोदरान, जालोर एवं अन्य रेलवे स्टेशन पर कई दानदाताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किये गये है, परन्तु रेलवे विभाग द्वारा दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए किसी भी प्रकार सहयोग नहीं किया जाता है, जिससे नये दानदाताओं में वृद्धि नहीं हो रही है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
