नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,उपराष्ट्रपति, लोकसभाओं अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने डॉ.बी.आर.अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,उपराष्ट्रपति, लोकसभाओं अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने डॉ.बी.आर.अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि ।

😊 Please Share This News 😊
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार व अन्य मंत्रियों तथा विभिन्न मंत्रालयों के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें संसद भवन में पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोग मुख्यालय में अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री अरुण हालदार, सदस्य श्री सुभाष रामनाथ पारधी, संयुक्त सचिव श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह, डीआईजी श्रीमती सन्मीत कौर के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।

 

 

इस मौके पर अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा, ‘’बाबा साहब अंबेडकर का नाम सुनते ही लोगों के मन में उनके संविधान निर्माता, दलितों के लिए आवाज बुलंद करने वाले मसीहा, कानून के विशेषज्ञ, जातिगत भेदभाव के खिलाफ और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बोलने वाले शख्स की छवि उभरकर सामने आती है। बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया।

 

श्री सांपला ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया। आयोग उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग समाज के हाशिये पर खड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग का प्रयास रहेगा कि दूरस्थ गांव से लेकर शहर तक के प्रत्येक अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव या अन्याय न होने पाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!