कांग्रेस के शासन काल में राजस्थान विकास के नाम पर पिछड़ा – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली
|
😊 Please Share This News 😊
|

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे प्रदेशव्यापी जन आक्रोश यात्रा के तहत जालोर जिले में समस्त विधानसभाओं में चल रही जन आक्रोश यात्रा के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भीनमाल विधानसभा के जन आक्रोश यात्रा में सम्मिलित होकर चोपालो को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा की पिछले 4 दिनों से चल रही जन आक्रोश यात्रा में जगह जगह पर लोगो का समर्थन मिल रह है। हजारों लोग इस कांग्रेस के कुराज से परेशान है और अपनी समस्याओं को लेकर जन आक्रोश यात्रा में उपस्थित होकर अपनी शिकायते दर्ज करवा रहे है। आम जनता के मंसूबों पर कांग्रेस सरकार नकारा और निष्फल साबित हुई है।भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान समय में सड़को की दुर्दर्शा हो गई है जिस पर चलना भी मुश्किल हो गया है प्रतिदिन खराब सड़को की वजह से हादसे हो रहे है जिसमे लोगो को जान जा रही है।
यात्रा जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा की प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार आम किसान की मूलभूत मांगे भी नही मांग रही है किसान समय समय पर आंदोलन करते है लेकिन कांग्रेस सरकार कुंभकर्ण की नींद में सोई हुई है।
ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई ने कहा की आम जनता के पेयजल हेतु भारी समस्या है लेकिन करोड़ों का कागजी बजट पारित करके लोगो को गुमराह किया जा रहा है लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया की जन आक्रोश यात्रा भीनमाल, जालोर, आहोर, रानीवाड़ा और सांचौर में बड़े जोर से चल रही है लोगो का भारी समर्थन मिल रह है और प्रदेश स्तर एवम जिला स्तर के पदाधिकारी यात्रा को संबोधित कर रहे है।
आज जन आक्रोश यात्रा भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मण्डल धानसा, कोरा, दासपा, भागल सेफ्टा, बोरठा, कोटकास्ता, भरूडी, खानपुर, ग्राम पंचायतों में बैठकें हुई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देवासी जिला महामंत्री हरीश राणावत सोशल मीडिया संयोजक चंद्रकांत सुंदेशा पूर्व जिला मंत्री रमेश सोनी, पुखराज चौधरी बगेटी महेन्द्र पुरोहित तवाव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट हेमलता जैन, इंद्रसिंह राणावत, भीनमाल नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रवीण कुमार दवे भीनमाल, भीनमाल उप प्रधान प्रतिनिधि मिठुसिंह भीनमाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छगनलाल किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिह राव बोरली भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अशोकसिह जेतावत सेरणा भीनमाल ग्रामीण मंडल महामंत्री पांचाराम प्रजापत गंगासिह भरूडी, लालसिह, अमृत राठी, भारताराम, मोहन तिरगर, उमराव खा, रूपाराम धानसा, महावीरसिंह, छोगाराम, हरचंदराम, गोमाराम कोरा, महिपालसिंह, मंगलाराम डाईबेन प्रजापत, हुक्मसिह, पहलादसिंह, विक्रमसिंह, परसराम पुरोहित दासपा, नरिगाराम, पहाड़सिंह छगनलाल पुरोहित, भगलसेफ्टा, सांवलाराम, गवराराम घासेड़ी, नानजीराम सरपंच भरूडी,धनसिह राव दासपां देवाराम देलवाड़ा, राजू पुरोहित, राणाराम लुहार, बाबूलाल, खानपुर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
