नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू तीन दिवसीय मलेशिया दौरे पर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

थल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू तीन दिवसीय मलेशिया दौरे पर।

😊 Please Share This News 😊

थलसेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 8 से 10 दिसंबर 2022 तक मलेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान थलसेना उप प्रमुख देश के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ अनेक बैठकों के माध्यम से भारत और मलेशिया के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।थलसेना उप प्रमुख मलेशियाई सेना के उप प्रमुख और मलेशियाई सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ से मुलाकात करेंगे, जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर परस्पर विचार साझा करेंगे। वह मलेशियाई इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के सीईओ के साथ व्यापक चर्चा में भी शामिल होंगे। दिनांक 9 नवंबर2022 को थलसेना उप प्रमुख संयुक्त ‘अभ्यास हरिमऊ शक्ति’ की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गवाह बनेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।

थलसेना उप प्रमुख की यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय एवं सहयोग के एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!