राजाराम युवा जागृति मंच शिकारपुरा के प्रदेशाध्यक्ष पुखराज चौधरी बगोटी के जन्मदिन पर गुरुवार को बागोड़ा उपखंड मुख्यालय के बजरंग हाॅस्पिटल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

बागोडा कस्बे के बजरंग हाॅस्पिटल में राजाराम युवा जागृति मंच शिकारपुरा के प्रदेशाध्यक्ष पुखराज चौधरी बगोटी के जन्मदिन को लेकर उत्साह के साथ रक्तदान डोनेट करने वाले युवाओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर रक्तदान करने वाले युवाओं का चौधरी ने स्वागत कर मान बढाया। रक्तदान शिविर में करीब 85 युवाओं ने चौधरी के जन्मदिन पर सहभागी बनते हुए रक्तदान कर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत बागोडा प्रधान श्रीमती सविता देवी राणा व भीनमाल प्रधान श्रीमती किरण भारतीय ने सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की ।
रक्तदान करने के लिए पटवारी भीमाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामनारायण विश्नोई बागोड़ा समेत अन्य ने स्वेच्छा से 85 यूनिट ब्लड दिया, ताकि जरुरतमंद मरीजों को खुन की पूर्ति में अन्य शहरों में भटकना नहीं पड़े और तुरंत राहत मिल जाए। शिविर में भाजपा नेता एवं राजाराम युवा जागृति मंच शिकारपुरा के प्रदेशाध्यक्ष पुखराज चौधरी ने अपने जन्म दिवस पर शरीक हुए रक्त वीरों को अपने दुपहिया वाहन संचालन के दौरान खुद की सुरक्षा को लेकर हेलमेट वितरित करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है और दिनो दिन लोगों को क्षण भर की फुर्सत नहीं मिलती है । इसके लिए वाहनों को तेज चलाकर जल्दी काम निपटाने की सबको रहती है और यही कारण हमारे जीवन का अंत कर देता है । इसलिए कितना ही कार्य जरुरी हो अपने वाहन की गति निर्धारित सीमा में लेकर चले ताकि आपका परिवार आप पर निर्भर है। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन नही चला कर सदैव हेलमेट का उपयोग करने से सुरक्षित हो सकतें हैं।
रक्तदान शिविर में बागोडा प्रधान सवितादेवी राणा, भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, नांदिया सरपंच हिंगलाजदान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, महामंत्री नसीर खा चेनपुरा, भाजयुमो जिला मंत्री विकास सोलंकी, थानाराम चौधरी, डाॅ संदीप पाटील, पी एम मीणा, डाॅ सीकेत शर्मा, एडवोकेट जामताराम, प्रहलाद चौधरी, चैलाराम, मोडसिंह, ग्राम विकास अधिकारी रामनारायण विश्नोई, ईश्वरसिंह राव, मांगीलाल सुथार, नरिंगाराम, दमाराम जाट, शंभुराम, पुखराज कुडा़ ध्वेचा, दिव्यांग प्रभुराम, जैताराम कुका, दशरथसिंह राव, देवेन्द्रसिंह चौहान, नारणाराम दामण, भजनलाल, सुरेशकुमार, रामकिशन, बद्रीप्रसाद सोबड़ावास, जानुराम चौधरी चैनपुरा, राणराम मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि जबराराम राणा विच्छावाड़ी, मोहन चौधरी, अर्जुन चौधरी, महेन्द्र चौधरी, नारायण, दिनेश पारंगी, सुनील, राज किशन, गंगाराम, जितेन्द्र, कुसुम, पार्वती, जमकादेवी, रेखा, रेशमा समेत हाॅस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
