ब्राह्मण महाकुंभ में जिले के 1100 समाज बंधु करगे शिरकत ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।आगामी आठ जनवरी को जयपुर में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में ज़िले से ब्राह्मण समाज बंधु के भाग लेने के लिए तैयारी बैठक का आयोजन स्थानीय महेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया । दिनेश दवे प्रदेश महामंत्री, तुलसाराम पुरोहित प्रदेश सचिव के निर्देशन, हीरालाल सारस्वत जिलाध्यक्ष, सांवलाराम राजपुरोहित जिला अध्यक्षा विप्र वाहिनी, जैसाराम पुरोहित जिला मंत्री की पावन निश्रा, डाक्टर घनश्याम व्यास जिला महामंत्री, जोगाराम पुरोहित, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, जगदीश रामावत, रविशंकर दवे, मुकेश शर्मा, मीना शर्मा जिलाध्यक्ष महिला विंग, ललित प्रसाद दवे, जिला प्रवक्ता तथा बलवन्त राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष, नरोतम त्रिवेदी नगर अध्यक्ष के सानिध्य में आयोजित की गई ।
बैंठक में आयोजिय कार्यक्रम के तहत आमंत्रण यात्रा जो प्रथम चरण के ऐतिहासिक प्रथम पहल के समापन समारोह पल के उत्साह पूर्वक साक्षी हेतु आवश्यक जानकारी दी l साथ ही बताया कि आराध्य परशुराम भगवान के 51 फीट की ऐतिहासिक मूर्ति के नव निर्माण में हम सभी आत्मीय सहयोग ज्ञापित कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु प्रचार प्रसार पर जोर देते हुए कार्य करे । भारत की प्राचीन विरासत परशुराम कुंड के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्यों हेतु आमंत्रित अतिथि वृंद का विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित समापन समारोह में अभिनन्दन में समस्त ब्लॉक से टोलियां बनाकर समस्त समाज जनों के साथ कार्यक्रम को भव्यता दी जा रही हैं ।
यात्रा के प्रथम चरण कार्यक्रम के समापन समारोह का जयपुर में भव्य व दिव्य आयोजन होगा l स्वागतातुर विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा भव्य परशुराम कुंड अमृत यात्रा में समस्त पदाधिकारी प्रदेश, जिला, ब्लॉक कार्यकताओं ने अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यारूढ़ होकर व्यवस्थाएं संभाल कर विप्र शक्ति का आगाज करेंगे l
डाक्टर घनश्याम व्यास ज़िला महामंत्री ने कहा कि जिले के सम्बंधित सभी ब्लॉक से प्रथम चरण भव्य यात्रा के समापन समारोह की तैयारियां में सहयोग का अंतिम रुप दिया जायेगा । इस हेतु जिले भर से 1100 समाज जनों की संख्या के साथ उत्साह पूर्वक भाग लेंगे । इस हेतु सभी जयपुर पहुंचने वाले बंधु अपना पंजीकरण करवा रहे हैं l कार्यक्रम निमित्त मंथन करेने हेतु जिले भर में सभी ब्लाक स्तर द्वारा शानदार आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा इस हेतु सभी कार्यकर्ता गण अपने दल बल के साथ जयपुर में ऊर्जावान उपस्थिति देंगे l समस्त ब्लॉक भर में प्रथम चरण के यात्रा समापन समारोह को लेकर प्रचार -प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई l यात्रा के समापन के समय स्वागत पुष्प वर्षा, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सभी कार्यकर्ता बन्धु यात्रा स्वागत के समय सभी शुभ्र वेश व केशरिया साफे के साथ उपस्थित रहेंगे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
