नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विप्र फाउंडेशन ब्लॉक के किशोरसिंह सिलोर बने अध्यक्ष । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विप्र फाउंडेशन ब्लॉक के किशोरसिंह सिलोर बने अध्यक्ष ।

😊 Please Share This News 😊

जालोर । स्थानीय सेंट एंस सेकेंडरी विद्यालय में विप्र फाउंडेशन ब्लॉक की बैठक का आयोजन संरक्षक पवन दाधीच, पोकरमल दाधीच के सानिध्य एवं ललित दवे की अध्यक्षता में किया गया ।  बैठक मंगलाचरण से व भगवान परशुराम की तस्वीर के आगे दीप प्रज्ज्वलन कर गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुई । बैठक में ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें नवनियुक्त सचिव शुभम दवे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष व्यास, उपाध्यक्ष महेश भट्ट, संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक पारीक, मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप भट्ट एवं ब्लॉक अध्यक्ष किशोरसिंह राजपुरोहित को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में प्रदेश मंत्री ललित दवे ने आगामी 8 जनवरी को मानसरोवर जयपुर में होने वाले विप्र महाकुंभ के बारे में विस्तृत जानकारी । उन्होंने महाकुंभ को सफल बनाने हेतु सभी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों से वार्तालाप करने हेतु जिम्मेदारी प्रदान की ।                                   संरक्षक पोकरमल दाधीच ने बताया कि हमें अब एक साथ आकर सर्व ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए कार्य करना होगा । मैं और तुम की परिपाटी से बाहर निकल हममें विश्वास रखते हुए भगवान परशुराम के पद चिह्नो पर चलते हुए अखंड भारत की परिकल्पना पर कार्य करना होगा । कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्य, वर्तमान में संगठन की समाज को आवश्यकता, कार्यकर्ताओं को ध्येय पथ पर अग्रसर होने में आ रही बाधाओं को कैसे पार कर संगठन को कैसे सक्षम बनाया जाएं, इस पर नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष किशोरसिंह सिलोर ने अपने विचार रखे । संरक्षक पवन दाधीच ने बताया कि वर्तमान में हमारे ब्राह्मण समाज में नकारात्मक चिंतन हैं । हम उस चिंतन को चेलेंज मानकर सकारात्मक सोच में बदलने का प्रयास करें, सफलता निश्चित हैं। विप्र फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों व आगामी महाकुंभ को शक्ति प्रदर्शन मानकर समस्त ब्राह्मण समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आह्वान किया।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि बैठक में मुकेश राजपुरोहित, किरण भट्ट, अशोककुमार सहित शहर के गणमान्य विप्र बंधु उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!