नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने हेतु सौंपा ज्ञापन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने हेतु सौंपा ज्ञापन ।

😊 Please Share This News 😊

जैन समाज के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम उप खंड अधिकारी एवं तहसीलदार की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार पीरसिंह चम्पावत को ज्ञापन दिया गया ।   ओसवाल समाज सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखर तीर्थं को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है । जिससे इस महान तीर्थ स्थल की पवित्रता नष्ट-भ्रष्ट हो जायेगी । ज्ञापन के जरिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया कि सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर जैन समाज के साथ न्याय किया जावे । मेहता ने बताया कि झारखंड सरकार तत्काल अपने आदेश को वापस लेकर कथनी और करनी में किये गये अन्तर को दूर करे ।                                       नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए आग्रह किया गया है । भंडारी ने बताया कि सम्मेद शिखर तीर्थं को पर्यटन स्थल घोषित करने के स्थान पर इसे पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर जैन समाज की सहानुभूति को बहाल रखा जावे । उन्होंने बताया कि हमेशा से जैन समाज भाजपा का समर्थन रहा है । ऐसे में जैन समाज की इस उचित मांग पर शीघ्र ध्यान देकर कार्यवाही की जावे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!