सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचावे : जगदीशराज श्रीमाली ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

स्थानीय बक्स्थली माताजी मंदिर परिसर में विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में जगदीशराज श्रीमाली के श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार शहर में आगमन पर समस्त ब्राह्मण समाज, विप्र फाउंडेशन के दिनेशकुमार दवे महामंत्री के नेतृत्व में बकस्थली माताजी मंदिर परिसर में स्वागत मय विप्र गौरव अलंकार समरोह रखा गया । सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण की कामना की । कार्यक्रम में महेन्द्रकुमार दवे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर, कार्यक्रम में अध्यक्षता के साथ शेखर व्यास अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज, डाॅक्टर घनश्याम व्यास, मीना शर्मा अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन जालोर, महिला विंग की पावन उपस्थिति सहित समस्त विप्र फाउंडेशन के नेतृत्व में स्वागत रखा गया । सर्व ब्राह्मण समाज विप्र फाउंडेशन कार्यक्रम में श्रीमाली ने कहा कि राज्य सरकार के श्रम कल्याण से संबंधित योग्य व्यक्तियों के प्रति हम कटिबद्ध है । समाज द्वारा स्वागत समारोह में जगदीशराज के सम्मान कार्यक्रम रखा गया l विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री डॉक्टर घनश्याम व्यास ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत व विप्र गौरव अलंकार समारोह पत्रक प्रदान किया गया l
राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने आवश्यक जरूरतमंदों के साथ सरकार व जनता के बीच सेतु का कार्य कर कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही l
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र दवे, शेखर व्यास, दिनेशकुमार दवे प्रदेश महामंत्री, जगदीश रामावत, सुरेन्द्र त्रिवेदी, डॉ. घनश्याम व्यास, नरोतमलाल त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, महेन्द्र शर्मा, पंडित प्यारेलाल व्यास, मुकेश शर्मा, मीना शर्मा, धवल दवे, मुन्ना शर्मा, ललिता शर्मा, रतनाराम, मुन्ना शर्मा सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
