भीनमाल में पहली बार हुआ राष्ट्र सेविका द्वारा पथ संचलन ,जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।राष्ट्र सेविका समिति भीनमाल के द्वारा नगर में पहली बार पथ संचलन का आयोजन किया गया। विभाग कार्यवाह बीना शर्मा ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनमाल में चल रहे सात दिवसीय शीतकालीन प्रारंभिक वर्ग में गुरुवार को नगर में भव्य संचलन किया गया । नगर के महेश्वर महादेव मंदिर से मध्यान्ह 2.30 बजे से बहिनों का पथ संचलन प्रारंभ होकर हाई स्कूल, जालवाला चौहटा, मालनियो का चौहटा,जीनगर बाजार, जुंजानी बस स्टैंड, गांधी चौक, पानी टंकी, बड़ा चौहटा, गणेश चौक, वराहश्याम मंदिर, पीपली चौक, माघ चौक, कचहरी रोड, विवेकानंद सर्किल होता हुआ गायत्री मंदिर में समापन हुआ। प्रारंभिक वर्ग में विभाग स्तरीय 18 स्थानों से 111 बहिनें, 11 शिक्षिकाएं, 10 प्रबंधिकाए, 3 अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थी।यह रहे मौजूद –
नरेंद्र आचार्य, अशोक सोनी, सुरेश दर्जी, अंकित दुआ, ललित होण्डा,मनोहर सिंह, ओमप्रकाश माली,अजमल दर्जी आदि गणमान्य नागरिक व पुलिस प्रशासन रहा उपस्थित।
जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा –
महेश्वरी महादेव मंदिर के बाहर भारताराम देवासी,विजय चौधरी,बगदाराम छीपा, होतीराम माली ,कमीराम देवासी,विजय माली,जुठाराम देवासी, भावेश माली व समस्त व्यापारी बन्धुओं ने कि पुष्प वर्षा की व जय श्रीराम के नारे लगाए इस प्रकार मालनियो के चौहटे में नामदेव छीपा
समाज भीनमाल द्वारा पुष्प वर्षा व जय श्रीराम के नारे लगाए जिसमें राजेन्द्र छीपा, विनोद सोलंकी, दिनेश राठौड़, मुकेश सोलंकी, विराट, कमलेश,लकि सहित कई समाज बंधु थे।
और भीनमाल में जीनगर बाजार, अस्पताल रोड़,मैन बाजार सहित अनेको स्थानो पर पुष्प वर्षा कि गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
