भीनमाल में व्यापारी के साथ पिस्तौल दिखाकर हुई दस लाख की लूट,पुलिस पहुंची मौके पर, व्यापारी भी जुटे घटना स्थल पर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

शहर में माघ काॅलोनी में गुरुवार रात करीबन आठ बजे बाइक पर आए तीन लूटेरों ने दुकान से घर जा रहे एक व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर एवं आंखो में मिर्च पाउडर डालकर लूट को अंजाम दिया।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की । पुलिस आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है । लूट की राशि दस लाख बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र पुखराज माली की शहर के हाई स्कूल के पास गणेशम् इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। व्यापारी का भाई हरीशकुमार रात को दुकान बंद कर रुपयों से भरा बैग घर ले जा रहा था। उसी दौरान माघ काॅलोनी में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे रूकवाया और लूटेरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कर उसके पास से रुपए भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी के साथ लूट की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। जिससे व्यापारीयों में भय का वातावरण हो गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शहर सहित आस पास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
