पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज छात्रावास भीनमाल ने आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के नव निर्मित छात्रावास के उद्धाटन हेतु समाज बंधुओं की एक बैठक का किया आयोजन गया । इस अवसर पर आमंत्रण पत्रिका की पूजा एवं पत्रिका का विमोचन निर्माणाधीन छात्रावास परिसर की मासिक बैठक में समाज के प्रबुद्घ समाज बंधुओं के द्वारा किया गया । छात्रावास का उद्घाटन 26 जनवरी को होना तय है। उद्घाटन कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के कई बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे भव्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये । उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी है एवं इस हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई ।
इस अवसर पर हीरालाल, बाबूलाल, लाखाराम, विनाराम, उत्तमचंद, दीपाराम, कपूराराम, कृष्णकुमार, पारसाराम, माधाराम, रूपाराम, मोहनलाल, जबराराम, केसाराम, दिनेशकुमार, चूनाराम, भभूताराम, बगदाराम, भूराराम, जैसाराम, सुरेशकुमार, मसराराम, पारसाराम, चेलाराम, प्रभूराम, रेवाराम, शांतिलाल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
