नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने हेतु जैन समाज भीनमाल कल देगा ज्ञापन।  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने हेतु जैन समाज भीनमाल कल देगा ज्ञापन। 

😊 Please Share This News 😊

जैन समाज के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम उप खंड अधिकारी को बुधवार 4 जनवरी को ज्ञापन दिया जायेगा ।स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर परिसर में सकल जैन समाज की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया । बैठक में उपस्थित सभी बंधुओं ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य हेतु समाज के सभी बंधुओं का सहयोग मिलेगा एवं बुधवार को आयोजित विशाल रैली में सभी की उपस्थिति भी दर्ज होगी ।झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखर तीर्थं को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है । जिससे इस महान तीर्थ स्थल की पवित्रता नष्ट-भ्रष्ट हो जायेगी । ज्ञापन के जरिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया जायेगा कि सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर जैन समाज के साथ न्याय किया जावे ।  झारखंड सरकार तत्काल अपने आदेश को वापस लेकर कथनी और करनी में किये गये अन्तर को दूर करे । प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन में सम्मेद शिखर तीर्थं को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए आग्रह किया जायेगा । सम्मेद शिखर तीर्थं को पर्यटन स्थल घोषित करने के स्थान पर इसे पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर जैन समाज की सहानुभूति को बहाल रखा जावे ।   स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में जैन समाज के बड़ी संख्या में बंधुओं ने भाग लिया । जिसमें प्रेमराज बोहरा, पृथ्वीराज कावेडी, वीरमचंद, उमराव सेठ, भंवरलाल कांनूगो, माणकमल भंडारी, सुनील मेहता, रमेशकुमार जैन उर्फ़ बोटी, पुखराज कांनूगो, अशोक धारीवाल, बाबूलाल कोठारी, बलवन्तराज मेहता सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!