नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया ने जन औषधि च्यवनप्राश स्पेशल लॉन्च किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया ने जन औषधि च्यवनप्राश स्पेशल लॉन्च किया।

😊 Please Share This News 😊

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के अंतर्गत आज नई दिल्ली में एक नया उत्पाद जन औषधि स्पेशल च्यवनप्राश लॉन्च किया गया। फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री रवि दाधीच ने इस नए उत्पाद को लॉन्च किया।च्वनप्राश स्पेशल अब पूरे देश के सभी जन औषधि केंद्रों पर उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। च्यवनप्राश स्पेशल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पेस्ट है, जिसे लगभग 50 जड़ी बूटियों और मसालों के सम्मिश्रण से तैयार किया जाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KZR8.jpg

सभी लोगों को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की शुरूआत 2015 में फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने पूरे भारत में इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है। वर्तमान समय में, पूरे देश में 9,000 से ज्यादा जनऔषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। इस योजना का कार्यान्वयन सफलतापूर्वक करते हुए चालू वित्त वर्ष में अब तक 869.12 करोड़ की बिक्री की जा चुकी है और इस वित्तीय वर्ष में इसे 1,200 करोड़ तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में,  इन 9,000 केंद्रों में 1,759 से ज्यादा दवाएं और 280 सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं जिनमें सुविधा सैनिटरी पैड भी शामिल है, जिसे 1 रुपये प्रति पैड की दर से बेचा जाता है। जन औषधि दवाओं की कीमतें आम तौर पर ब्रांडेड दवाओं की कीमतों से 50% -90% कम होती हैं, जो खुले बाजार में उपलब्ध होती हैं। कुल मिलाकर, पिछले 8 वर्षों में, आम लोगों के लगभग 18,000 करोड़ रुपये की कुल बचत हुई है जिसका श्रेय इस महान योजना को जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!