भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए तैयार हैं।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जापान की राजधानी टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजितदूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत वजापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिकसैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे, जिसमें यह पहलासंयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास भी शामिल है, जो दोनों पक्षों के बीचसुरक्षा सहयोग में बढ़ती हुई स्थिति को दर्शाता है। इस तरह यहअभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने तथारक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्णकदम साबित होगा।
QQ2Z.jpeg)
प्रारंभिक अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्धअभ्यास आयोजित होंगे। दोनों वायु सेनाएं एक जटिल वातावरणमें बहु-डोमेन हवाई युद्ध मिशन में शामिल होंगी और इस दौरानसर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान भी होगा। दोनों पक्षों केविशेषज्ञ विभिन्न परिचालन पहलुओं पर अपनी निपुणता औरदक्षता साझा करने के लिए भी चर्चा करेंगे। अभ्यास ‘वीर गार्जियन’दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सशक्त करेगा औरदोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र बढ़ाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
