नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोदरान में खून जांच मशीन का किया  उद्घाटन  । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोदरान में खून जांच मशीन का किया  उद्घाटन  ।

😊 Please Share This News 😊

निकटवर्ती गांव मोदरान के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में खून की जांच करने के लिए भामाशाह द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीन का एक सादे समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन किया गया ।  जिले के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोदरान में खून जांच मशीन (सी. बी. सी.) नही होने से आसपास के एक दर्जन गांवों से आने वाले ग्रामीणों को खून जांच के लिए 30 किमी दूर जालोर या भीनमाल जाना पड़ता था । जिससे कई बार गंभीर बीमारियों में मरीज की जांच नही होने के कारण सही तरीके से बीमारियों का पता भी नही चलता था । थोड़ी देरी होने के कारण कभी कभी मरीज की जान भी चली जाती थी । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खून जांच मशीन नही होने के कारण इस अस्पताल में आने वाले मरीज़ों व गर्भवती महिलाओं को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था । इस समस्या को लेकर जसवंतपुरा उपखंड अधिकारी राजेन्द्रसिंह चांदावत को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भामाशाह इस अस्पताल में खून जांच मशीन देने का वादा किया था । भामाशाह के द्वारा खून जांच मशीन व ए. सी. इस अस्पताल को भेंट जा रही है । इस जांच मशीन से अब इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, बीमार मरीज़ों को अपनी खून जांच के लिए जालोर या भीनमाल नही जाना पड़ेगा । मोदरान में ही गंभीर बीमारी जैसे टी. बी, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, हीमोग्लोबिन जैसी एक दर्जन खून की जांच हो सकेगी ।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस मशीन का शुभ मुहूर्त सरपंच छैलकंवर, सी. बी. सी मशीन भामाशाह लाखाराम, समनाराम प्रजापत, ए. सी. भामाशाह पहेलवानखान, पारसखान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंतपुरा शांतिलाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोदरान प्रभारी कुलदीप वैष्णव, नर्सिंग ऑफिसर मनोहरसिंह जैतावत, चंपालाल, अस्पताल स्टाफ अर्चना नर्स, उमा पी  (महिला स्वास्थ्य नर्स), कमलकिशोर (लेखाकार), हरिसिंह (फार्मासिस्ट), मुकेशकुमार (डी. ई. ओ) पेटाराम, कपूराराम, लैब सहायक भारमल तेतरवाल, ग्रामीण छैलसिंह, ओमसिंह चंपावत, गटगी पुरोहित, पांचाराम प्रजापत, स्कूल पी ई ओ जितेंद्रसिंह चारण, तुलसाराम विश्नोई सहित आसपास के सैकड़ो गाँवो के ग्रामीण मौजूद थे । अस्तपाल स्टाफ ने भामाशाह का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया । ग्रामीणों ने बताया कि भामाशाह जनहित के लिए एवं गांव के विकास के लिए आगे भी हमेशा की तरह तत्पर रहेंगे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!