सालासर बालाजी मंदिर, भीनमाल का प्रथम पाटोत्सव बुधवार को, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।स्थानीय जसवंतपुरा रोड हातम ताई जोड़ निकट सुरम्य वातावरण से आच्छादित सालासर बालाजी मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव बुधवार 11 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा ।डाॅ घनश्याम व्यास ने बताया कि देवनगरी, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगरी श्रीमाल भीनमाल के सुरम्य स्थली मनोकामना सिद्ध सालासर बालाजी मंदिर परिसर, जसवंतपुरा रोड में प्रथम वार्षिकोत्सव (पाटोत्सव) के सुअवसर पर शहर सहित समस्त धर्म प्रेमी बंधु, मातृ शक्ति, बाल गोपाल को समारोह में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण दिया गया है ।हवन महा पूजा बुधवार को सुबह 8 बजे से अमर मंदिर ध्वजा रोहण, सुबह 11 बजे सुंदर काण्ड पाठ का भव्य आयोजन एडवोकेट सुरेश बोहरा के निर्देशन में संगीत मय ढंग से किया जाएगा । दिन में सवा मणि की भोजन प्रसादी, दिव्य महाआरती का आयोजन सायं गौधुलिक वेला होगा l
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस हेतु विशेष आग्रह के साथ सभी कार्यकर्ता बंधु मनोकामना सिद्ध सालासर बालाजी प्रथम वार्षिकोत्सव माघ वदी 4 बुधवार 11 जनवरी को आयोजित आयोजन में उपस्थित होकर बालाजी का शुभाशीर्वाद प्राप्त करेंगे । इस अवसर पर जन प्रतिनिधि गण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित आम जन उपस्थित रहेंगे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
