सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 28 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। उपखंड सहित जिले के सभी उपखंडो के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण एवं शहरी डाकघरों में 0 से 10 वर्ष तक की उम्र की बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना तहत खाते खोलने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा अमृत पैक्सप्लस विशेष अभियान 9 जनवरी से 28 फरवरी तक चलाया जा रहा है । डाकघर निरीक्षक प्रेमसिंह शेखावत ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिका के उज्जवल एवं सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत ही शानदार योजना है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर पर ही आकर फॉर्म एकत्र करने तथा पासबुक भी घर पर आकर ही सुपुर्द करने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र में भामाशाह, समाज सेवी, निर्धन बालिकाओं के खाता खुलवाना चाहते है तो डाक विभाग द्वारा उनका विशेष सहयोग एवं उचित व्यवस्था की जाएगी।
यह दस्तावेज हैं जरूरी
सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पता, पहचान के प्रमाण पत्र ( आधार कार्ड, पेन कार्ड इत्यादि ) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।
यह है विशेषता
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि सुकन्या खाते में खाता खोलने की तिथि से 15 साल तक राशि जमा करनी होती है। उसके बाद राशि जमा
करने की कोई आवश्यकता नहीं होती तथा खाता खोलने
की तिथि से 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व होता
है। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने या 10 वीं
कक्षा उत्तीर्ण करने पर जमा रकम का अधिकतम 50
फीसदी निकला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाते को
बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर विवाह करने
पर ( विवाह की दिनांक से 01 महीने पहले अथवा 03
महीने बाद) खाते को बंद कर परिपक्वता लाभ लिया जा
सकता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
