नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,  Distributed sweaters to disabled children and needy children. – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

 Distributed sweaters to disabled children and needy children.

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।दिव्यांग बच्चों व जरूरतमंद बच्चों को वितरित किये स्वेटर। बालदिया भाट के मोहल्ले में जरूरतमंद बच्चों व दिव्यांग स्कूल के बच्चों को चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश देवासी के हाथों से स्वेटर वितरित किए गए । उन्होंने विद्यालय स्टाफ से वार्ता कर आगे भी सहयोग करने की बात कही ।  चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश देवासी ने बच्चों को बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले साफ सफाई का ख्याल रखते हुए रोजाना नहाकर विद्यालय पहुंचे । समय पर होमवर्क पूरा करें और घर पर भी रोजाना दो घंटे पढ़ाई के लिए बैठे । ऐसा करने से आगे जाकर कुछ करने के काबिल होगे । डाॅ. देवदासी ने घर पर बनाया हुआ ही भोजन करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की बीमारियां हमारे शरीर में ना हो, इसलिए यह जरूरी है । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करते समय समाजसेवी संस्था व भामाशाह निकिता हीरालाल वर्धन, मेक फॉर पुअर पीपल के अश्विन सोनी, डाॅ. रमेश देवासी, सुरेश पारीक, सतीश सेन, प्रशांत त्रिवेदी, रघुनंदन पारीक, ललित होंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!