नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाड़मेर के किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का पूर्ण क्लेम। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाड़मेर के किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का पूर्ण क्लेम।

😊 Please Share This News 😊

आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमरकी अध्यक्षता में नई  दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक मेंप्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से संबधित महत्वपूर्ण निर्णय लिएगए जिसमें बाड़मेर  के किसानों को खरीफ 2021के लंबित दावोंका पूर्ण भुगतान किये जाने का निर्णय भी लिया गया। भारतसरकार की पहल से पिछले हफ्ते एग्रीकल्चर इन्श्योरंस कंपनीद्वारा  रु 311 करोड़ के आंशिक क्लेम के आंकड़े दिए थे। आजहुई समीक्षा बैठक में  लिए गए निर्णयों के उपरांत बीमा कम्पनी  रु 229 करोड़ की अतिरिक्त क्लेम  राशि के भुगतान किसानों कोकरेगी।  बाड़मेर  के पात्र  किसानों को कुल  रु 540 करोड़ केक्लेम  भुगतान त्वरित किया जायेगा।  इस  बैठक में केंद्रीय कृषिएवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी,  वित्त एवं कृषिमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, एग्रीकल्चर इन्शुरन्स कंपनी कीअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं राजस्थान के कृषि आयुक्त उपस्थितथे।

समीक्षा बैठक में सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसानकल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना ने फसल नुकसान की स्थिति में करोड़ों किसानों कोबेहतर आर्थिक सुरक्षा कवच देने का काम किया है। भारत सरकारद्वारा किसानों के हित में निर्णय लेकर फसल बीमा लेते समय  किसानों कोकोई समस्या न हो  इसके लिए अधिक सुगमता लानेकी कोशिश की जा रही है। फसल बीमा योजना के अंतर्गत अल्पदावों के विषय पर केंद्र सरकार जल्द ही राज्य सरकार एवं बीमाकपनियों से विचार विमर्श कर किसानों को उचित लाभ देने केलिए तत्परता से कदम उठाएगी।

बैठक में फसल बीमा योजना की सुगमता और अल्प दावों के लिएप्रस्तावित समाधानों पर अधिक चर्चा हुई, जिसमें भविष्य मेंकिसानों को क्लेम भुगतान करते समय सभी पात्र आवेदनों के लिएसमेकित भुगतान किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!