नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने जालोर महोत्सव से संबंधित पोस्टर का किया विमोचन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने जालोर महोत्सव से संबंधित पोस्टर का किया विमोचन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर।जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जालोर महोत्सव से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, महोत्सव के मुख्य समन्वयक जालोर उपखण्ड अधिकारी दौलतराम चौधरी, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर व समन्वयक लक्ष्मण साँखला उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जालोर महोत्सव को आकर्षक बनाने एवं अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर समिति सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए।
पोस्टर विमोचन के दौरान जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने इस वर्ष 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव-2023 के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, पुस्तक मेला सहित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समिति सदस्यों को निर्धारित समय पर आवश्यक व्यवस्थाएँ व प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस दौरान समिति सदस्य सपना बजाज, दयावती चारण, दिनेश बारोट, धीरज गुर्जर, अम्बालाल माली, तरूण सिद्वावत, नितेश भटनागर, प्रवीण राजपुरोहित, अर्जुनसिंह काबावत, यशवंत मेवाड़ा, रतन सुथार, अर्जुन सोलंकी, अनिल माली, नवाब सिलावट, मुकेश दहिया, हेमेन्द्र सिंह बगेडिया, अचलसिंह परिहार, रिजवान अली, मयंक देवड़ा व पंकज भारती सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!