नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएमएचओ ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की दिलाई शपथ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी जिलेभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सीएमएचओ ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की दिलाई शपथ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी जिलेभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम।

😊 Please Share This News 😊

जालोर।राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती ने स्वास्थ्य भवन में सभी कर्मचारियों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने एव बेटी बचाओ की शपथ दिलाकर आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सोनेग्राफी सेंटर पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए आमजन को जागरूक किया गया साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे जघन्य अपराध को नहीं करने एवं अपने निकटजनों को इस संबध में जागरूक करने संबधित शपथ दिलाई गई।
जिला मुख्यालय पर प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को गर्भस्थ शिशु की लिंग जांच नहीं करवाने एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत मुखबिर योजना के बारे में जानकारी प्रसारित कर आमजन को जागरूक किया गया।
उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुखबिर योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त व्यक्तियों व केन्द्रों के बारे में सत्य सूचना पर 3 लाख रूपये तक की प्रोत्साहन राशि देय किये जाने का प्रावधान है। मुखबिर योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त सूचना पर सफल डिकॉय कार्यवाही होने पर प्रकरण पंजीबद्ध होने के तुरंत बाद मुखबिर को 50 हजार, गर्भवती महिला को 50 हजार एवं गर्भवती महिला के सहयोगी को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि तथा दूसरी किस्त माननीय न्यायालय में अभियोजन पक्ष के बयान के बाद मुखबिर का 50 हजार, गर्भवती महिला को 1 लाख एवं गर्भवती महिला के सहयोगी को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है। डिकॉय कार्यवाही में शामिल लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कानूनन अपराध
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण करना कानून अपराध है। भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना वाट्सएप नं. 9799997795 या ईमेल pcpndt.bureau@gmail.com अथवा टोल फ्री नं. 104/108 पर कॉल कर दी जा सकती है।
इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी मोहनलाल, विरेन्द्र पाल सिंह, इमरान बैग, भोमाराम चौधरी, आयुवान सिंह, ललित कुमार, अर्जुन कुमार, रविंद्र कुमार, डॉ. दीपक गोयल, कृष्णपाल, सतीश गुप्ता,, हनवंत सिंह, शंकर सुथार, रमेश पन्नू, वचनाराम, सुशील माथुर, जान मोहम्मद, आशिफ खान व नरेश कुमार सहित कर्मचारी उपस्थित रहे !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!