नीलकंठ महादेव एवं नाहर अस्पताल में हुआ महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत-सत्कार
|
😊 Please Share This News 😊
|

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सिलसिले में शहर में एक दिवसीय दौरे पर आये । इसी दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर जाते समय मुख्यमंत्री का स्वागत-सत्कार नाहर अस्पताल के सीईओ डॉ उमेश निचत द्वारा माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर किया गया । स्वागत सत्कार के दौरान नाहर अस्पताल के सभी मेडिकल कंसल्टेंट्स और सीनियर कर्मचारी मौजूद रहे । साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन भी मौजूद थे । मुख्यमंत्री ने भी नाहर अस्पताल में एकत्रित हुए सभी लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया । उन्होंने नाहर अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं की भी प्रशंसा की ।
नाहर अस्पताल में स्वागत-सत्कार के बाद मुख्यमंत्री का काफिला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए रवाना हो गया । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाकवि माघ की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । वहां पर उपस्थित नागरिकों ने फूल मालाओ से शिंदे का स्वागत किया ।
इसी प्रकार वाराहश्याम मंदिर में शिंदे का स्वागत कर भगवान वाराहश्याम की मूर्ति भेंट की गई ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
