नामदेव ज्ञानोदय व बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया शहर में निकाली शोभायात्रा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। स्थानीय नामदेव सेवा मंडल छीपा समाज द्वारा संत शिरोमणि नामदेव महाराज का ज्ञानोदय उत्सव व बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन शहर के भास्कर भवन में बुधवार से किया जा रहा है । मुकेश सोलंकी ने बताया कि इसी दिन शाम को छीपा समाज के लोग भजन संध्या में भगवान के भजनों पर एकत्रित होकर प्रभु भक्ति कि । गुरूवार को सुबह नामदेव कि महाआरती कि गई । उसके बाद नामदेव सेवा मंडल छीपा समाज द्वारा शहर में शोभायात्रा का आयोजन हुआ । शोभायात्रा गाजे -बाजे के साथ भास्कर भवन से प्रारंभ हुई । शोभायात्रा भास्कर भवन से माघ चौक होते हुए खारी रोड़, विवेकानंद सर्कल, गणेश चौक, वाराह श्याम मंदिर,मालनियो का चौहटा हो हुए पुनः भास्कर भवन पहुंची । शोभायात्रा में उड़ता गुलाल व भक्ति भाव के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा ।
शोभायात्रा में पुरुषो और महिलाओं के गले में नामदेव महाराज के दुपट्टे धारण कर शोभायात्रा कि शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे कर नृत्य करते नजर आए। इस अवसर पर आस पास से बड़ी संख्या में छीपा समाज के लोगों ने शिरकत कि । इस अवसर पर आज लाभार्थियों का सम्मान समारोह भी रखा गया है ।जिसमें चढावे के लाभार्थियों का बहुमान किया गया । नामदेव महाराज का ज्ञानोदय दिवस एवं बसंत पंचमी पर आयोजित समारोह में स्थानीय समाज बंधुओं के साथ साथ दूर दराज के समाज बंधुओं ने भी भाग लिया ।
इस अवसर पर खेताराम,जबराराम, मोहनलाल,चम्पालाल,भंवरलाल,बगदाराम,नरेश , विनोद , राजेन्द्र,रामाराम, मफतलाल, दिनेश, जितेन्द्र, शंकरलाल,नवाराम ,उदाराम, शांतिलाल, शैलेश, विक्रम, अशोक, महेंद्र, फुलचंद, हेमंत, जैसाराम, रमेश, धनराज, कैलाश,जवेरचन्द, परशुराम सहित के समाज के अनेक पुरुषो के साथ साथ महिलाऐं भी उपस्थित थीं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
