नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुंबई में 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुंबई में 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स आयोजित।

😊 Please Share This News 😊
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज अकाउंटेंट्स से संवाद, चर्चा और सहयोग के माध्यम से एक लंबे समय तक कायम रहने वाली दुनिया की दिशा में काम करने और आर्थिक परिवर्तन के चालकों के रूप में एक बेहतर दुनिया बनाने में मदद करने का आह्वान किया। वह मुंबई में 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स (डब्ल्यूसीओए) को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स को वर्चुअली संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में भाग लेने वाले अकाउंटेंट्स का स्वागत करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “आप आर्थिक दुनिया को शक्ति देने वाले और भारत और विदेशों में अर्थव्यवस्था के स्तंभ हैं”।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (आईएफएसी) अपनी स्थापना के समय से ही आर्थिक प्रणाली में विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाने और उसे मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। “वर्ल्ड कांग्रेस के विचार-विमर्श के परिणाम वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देंगे और भविष्य के लिए एक दिशानिर्देश निर्धारित करेंगे।” यह अकाउंटेंसी के क्षेत्र में मौजूदा समस्याओं के समाधान खोजने में भी मदद करेगा।”

लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, “वैश्वीकरण और डिजिटल अर्थव्यवस्था ने हमारे सामने नई चुनौतियां पेश की हैं। वित्तीय विशेषज्ञ के रूप में आप इसे बेहतर समझते हैं। आपके पास इन चुनौतियों का समाधान खोजने में दुनिया का मार्गदर्शन करने की क्षमता है।”

डब्लूसीओए 2022 को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि अकाउंटेंट्स की वर्ल्ड कांग्रेस को विश्वास, नैतिकता, विविधता और पारदर्शिता जैसे मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डब्लूसीओए 2022 जो पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है, को उन राष्ट्रों, बहु-राष्ट्रीय संगठनों के लिए प्रासंगिक विचारों के साथ सामने आना चाहिए जो पारदर्शी अकाउंटिंग प्रक्रियाओं की तलाश कर रहे हैं”।

वित्त मंत्री ने टिकाऊ जीवनशैली की जरूरत पर जोर दिया। “प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लाइफ़ यानी पर्यावरण के लिए जीवन शैली की अवधारणा पर प्रकाश डालते रहे हैं। भारत 1 दिसंबर से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। भारत की जी-20 अध्यक्षता का विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ होगी। हमें एक स्थायी जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है ताकि पृथ्वी का भविष्य सुनिश्चित हो सके।”

वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स के विषयों में से एक के रूप में’विश्वास’ को ध्यान में रखते हुए, माननीय वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों के लिए स्थायी आजीविका और टिकाऊ विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए विश्वास आवश्यक है। “मुझे यकीन है, विश्व कांग्रेस इस विचार के साथ सामने आएगी कि बढ़ी हुई पारदर्शिता के साथ स्थिरता से दुनिया को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है”

डब्लूसीओए 2022 लेखांकन, वित्त और व्यावसायिक पेशेवरों के लिए आपस की चर्चाओं के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान का मंच है। 100 देशों के 1,800 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों सहित अकाउंटेंसी से संबंधित छह हजार से अधिक पेशेवर कांग्रेस में भाग ले रहे हैं।

डब्लूसीओए 2022 का आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एकाउंटेंट्स द्वारा किया गया है। आईएफएसी अकाउंटेंसी पेशे के लिए  1977 में स्थापित वैश्विक संगठन है, जो इस पेशे को मजबूत करके और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के विकास में योगदान देकर सार्वजनिक हित की सेवा के लिए समर्पित है। आईएफएसी में 135 देशों और न्याय क्षेत्रों के 180 सदस्य और सहयोगी शामिल हैं, जो पब्लिक प्रेक्टिस, शिक्षा, सरकारी सेवा, उद्योग और वाणिज्य में 30 लाख से अधिक एकाउंटेंट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!