वॉइस ऑफ भीनमाल का विनर्स शो आज होगा आयोजित ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।शहर में प्रथम बार गीत संगीत से जुड़े युवाओं के लिए वॉइस ऑफ भीनमाल कॉन्टेस्ट फिनाले का आयोजन रविवार को रखा गया है । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रेमराज परमार एवं इस कार्यक्रम में मुंबई से प्रसिद्ध सिंगर बहन कविता प्रसाद की उपस्थिति में प्रभु वरदान भवन ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में रविवार को होने जा रहा है । जिसमें सभी प्रतिभागी अपनी गायन कला का प्रदर्शन करेंगे । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार, ट्रॉफी व सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
नृत्य की विशेष प्रस्तुति इस कार्यक्रम के साथ ही रंगमंच कार्यक्रम के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी । इस अवसर पर भरतनाट्यम का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
