नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर के साथ हो रहा अन्याय, सरकार कर रही सौतेला व्यवहार – श्रवणसिंह राव बोरली – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर के साथ हो रहा अन्याय, सरकार कर रही सौतेला व्यवहार – श्रवणसिंह राव बोरली

😊 Please Share This News 😊

जालोर जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजस्थान कांग्रेस सरकार को घेरा। प्रेस वार्ता में सरकार की विभिन्न योजनाओं सहित बजट और घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की राजस्थान कांग्रेस सरकार ने अपने अंतिम बजट में भी जालोर जिले के साथ पुनः भेदभाव किया हैं। राजस्थान सरकार ने केवल चुनावी लोलीपॉप हाथ में देकर जिलेवासियों को बहलाने का काम किया।

जिलाध्यक्ष राव बोरली ने बताया की जालोर जिले के पिछड़ेपन एवम् विकास के लिए कोई भी महत्वपूर्ण घोषणा इस बजट में नहीं को गई है। जालोर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। राजस्थान सरकार के पिछले बजट में को गई घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हुई है, कागजी बजट पेश करके आम जनता को गुमराह करने का कार्य अशोक गहलोत द्वारा किया जा रहा है।

जालोर जिले में सड़कों की स्थित पर उन्होंने बताया की जिले की संपूर्ण सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। जिले में लंबे समय से सड़को की दुर्दशा को लेकर जनता द्वारा सड़कों के मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन सड़को की मरम्मत का कार्य भी नहीं किया गया, रामसीन से रानीवाड़ा वाली सड़क, सिवाड़ा से नरसाना वाली सड़क सहित परावा से भीनमाल वाली सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हैं, इन सड़कों पर मरम्मत का कार्य कछुआ चाल से हो रहा हैं।
जालोर जिले में मुख्य टोल रोड भी क्षतिग्रस्त हैं, जिसके माध्यम से आमजन से वसूली की जा रही हैं, सड़कों को सही करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ कई बार प्रदर्शन भी किया लेकिन सरकार आंख कान बंद करके सो रही हैं।

कांग्रेस नेताओं द्वारा सितम्बर में भीनमाल शहर को पानी देने के वादे पर बताया की भीनमाल शहर आज भी पानी का इंतजार कर रहा हैं, सितम्बर बीते 5 महीने हो गए लेकिन भीनमाल शहर सहित पूरा जिला शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहा हैं।

किसानों की स्मास्याओं को लेकर उन्होंने बताया की किसान वर्ग में कृषि कार्य के लिए मात्र 2 से 3 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, जो सर्दी में रात को दी जा रही हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा किसान भाइयों के साथ नाइंसाफी हो रही हैं, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त हैं।

प्रदेश के छात्रों के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा बड़ा अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा हैं, पिछले चार वर्षों में राजस्थान में आयोजित सभी परीक्षाओं के पेपर लीक होना, परीक्षाओं के उपरांत परिणाम रोकना, और परिणाम के बाद नियुक्ति न देकर, युवाओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा हैं।

राजस्थान में बढ़ते अपराधों के संबंध में उन्होंने बताया की राजस्थान आज महिला अपराध में देश में सबसे आगे हैं, जो प्रदेशवासियों के लिए अपमान की बात हैं, चोरी, लूट, छेड़छाड़ आम घटना हो गई हैं, हत्या के आरोपी भी बेखौफ घूम रहे हैं लेकिन सरकार और सरकारी तंत्र बिल्कुल विफल रहा हैं।

उन्होंने बताया की इस साल के बजट में आम जनता को गुमराह करने हेतु कागजी बजट पेश किया है जिसमे खोखले वादे किए गए है। पिछले बजट की घोषणाएं भी अभी तक पूरी नहीं हुई है जालोर जिले के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया है । हर बार जिले की अपेक्षा को जा रही है जिसका जवाब आने वाले चुनावों में जनता देगी । एक तरह से ये बजट कांग्रेस सरकार के निक्कमे और खोखले वादे का रूप है ।
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी नव मतदाता जिला संयोजक एड़वोकेट डिम्पलसिंह विधानसभा संयोजक एड़वोकेट संजय बोराणा जिलासोशल मीडिया प्रभारी चंद्रकांत सुंदेशा हेमेंद्रसिंह बगेड़िया रमेश बारूपाल उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!