जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के साथ संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में गुरूवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिवेदनाएँ प्राप्त कर प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने पेंशन प्रकरण, जनाधार में संशोधन, खाद्य लाइसेन्स, परिवहन परमिट, अवैध अतिक्रमणों, कॉलेज शिक्षा, गौचर भूमि से जुड़े परिवादो को सुनकर संबधित विभागीय अधिकारियों को परिवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विद्युत, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएँ प्रस्तुत हुई जिनमें से विभिन्न परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने संबंधित विभाग के ब्लॉक लेवल के अधिकारियों को जन सुनवाई के प्रकरणों को गंभीरता से निस्तारित किए जाने के भी निर्देश दिए। त्रिस्तरीय जनसुनवाई के मौके पर कुल 27 परिवाद प्रस्तुत हुए।
जनसुनवाई के पश्चात जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने कहा की
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जावें ताकि आमजन को राहत मिल सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय व अन्य विशिष्ट कार्यालयों से प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकिरयों से नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, एस ई डिस्कोम महेश कुमार व्यास, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, सूचना प्रौद्योगिकी के संयुक्त निदेशक योगेश कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक विश्नोई सहित विभिन्न उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
