श्री राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाल लिया।
|
😊 Please Share This News 😊
|


श्री मल्होत्रा ने आईएमटी, गाजियाबाद से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और नालसार, हैदराबाद से मीडिया विधि में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके अलावा, वे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति विश्लेषण पर अल्पकालिक पाठ्यक्रम, थॉमसन फाउंडेशन, ब्रिटेन में मीडिया प्रबंधन और रणनीतियों और नई दिल्ली में आईआईएम लखनऊ द्वारा आयोजित ‘मार्केटिंग: द विनिंग कॉन्सेप्ट्स एंड प्रैक्टिसेज’ पर कार्यक्रम का भी हिस्सा रहे हैं। वे इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य भी हैं और उनके पास कानून की डिग्री भी है।
एक प्रवक्ता के रूप में श्री मलहोत्रा को एक ओर सरकार और दूसरी ओर मीडिया के बीच ‘दो-तरफा’ संचार चैनलों को सफलतापूर्वक स्थापित करने का अनुभव है। वे अपने विशिष्ट करियर में विभिन्न मंत्रालयों में रहते हुये विभिन्न कार्यों के दौरान जब भी कोई संकट की स्थिति पैदा हुई है, तो उन्होंने उसका सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित भी किया कि मीडिया को केवल सही परिप्रेक्ष्य/जानकारी प्रसारित की जाए। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों/कार्यक्रमों के लिए मीडिया कवरेज के समन्वय का व्यापक अनुभव भी है; इस क्रम में वे अपने करियर के दौरान भारत के विभिन्न मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
