भारतीय संदर्भ में ‘अंत्योदय’ का अर्थ होता है, हमें समाज के आखिरी व्यक्ति का उत्थान और विकास सुनिश्चित करना है: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
|
😊 Please Share This News 😊
|


नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि सिविल20 भारत 2023 स्थापना सम्मेलन में कई प्रसिद्ध विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सिविल सोसाइटी संगठनों (सीएसओ), एनजीओ और दुनियाभर के प्रबुद्ध लोगों को नागपुर में देखकर खुशी हुई।
विजय नांबियार ने स्थापना सम्मेलन को लेकर एक संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, अगले सी-20 सम्मेलन से पहले सिविल20 भारत 2023 के कार्यकारी समूहों की अवधारणाओं को अमल में लाया जाए।
अभय ठाकुर ने कहा कि भारत की जी-20 प्राथमिकताओं के अनुरूप सी-20 आम लोगों की चिंताओं को आगे रखते हुए अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक शासन भारत के सामाजिक-आर्थिक ढांचे का अंग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जी20 की अध्यक्षता भारत की आर्थिक प्रगति को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि सिविल20 के स्थापना सम्मेलन की मेजबानी के लिए नागपुर से बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती थी क्योंकि यह भारत का केंद्र है।
निवेदिता भिडे ने स्थापना सम्मेलन में इस बात को दोहराते हुए कहा कि पहली बार, सिविल-20 प्रक्रिया आध्यात्म से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि भारत आध्यात्म की भूमि है, जिसका आशय एकता के लिए काम करने से है। उन्होंने कहा कि स्थापना सम्मेलन एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर चुका है और अब सी-20 नीतिगत बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने धन्यवाद भाषण दिया। उन्होंने कहा कि नागपुर एक ऐसा शहर है जिसका स्वयंसेवा का लंबा इतिहास रहा है। स्वयंसेवावाद में तकनीक के मानवीयकरण या आध्यात्मिकता का सामर्थ्य होता है। सिविल20 भारत 2023 के अध्यक्ष के रूप में सहयोग के लिए डॉ. सहस्रबुद्धे ने माता अमृतानंदमयी को धन्यवाद दिया। उन्होंने उन सभी को धन्यवाद दिया, जिनके चलते स्थापना सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो पाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
