नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राम नवमी के अवसर पर हुआ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, करीब पांच किलोमीटर लम्बी शोभा यात्रा में उमड़े क्षेत्र वासी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राम नवमी के अवसर पर हुआ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, करीब पांच किलोमीटर लम्बी शोभा यात्रा में उमड़े क्षेत्र वासी।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। भगवान राम की जन्म जयंती के उपलक्ष में गुरुवार को राम नवमी के दिन शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।  मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि शोभा यात्रा शहर के फाफरिया हनुमान मंदिर से रवाना होते हुए चुंगी नाका, हाई स्कूल, होली चौक, पुराना जुंजाणी बस स्टैंड, पुराना पूनासा बस स्टैंड, भीलो का चौहट्टा, घांचीयो का चौहट्टा, विवेकानंद सर्कल, माघ चौक, महावीर चौराहा होते हुए तलबी रोड श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ । इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की झांकी शोभा यात्रा में चार चाँद लगा रही थी ।

 

करीब पांच किलोमीटर लम्बी शोभा यात्रा के दौरान दो दर्जन से भी अधिक जगहों पर लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े रहकर पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्ति मय बना दिया । शोभा यात्रा के दौरान बाडमेर के गैर नृत्य को देखने के लिए हर चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी । इस शोभा यात्रा के दौरान दो सौ से भी अधिक वाहन

चालक दो-दो की कतार में अनुशासन का परिचय देते हुए अपना सफ़र तय कर रहे थे । कार्यकर्ता बंधु ड्रेस कोड के रूप में सफ़ेद कुर्ता एवं केसरिया साफा में ऐसे चल रहे थे मानो स्वर्ग से उतर कर सभी शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे हो, ऐसा लग रहा था ।शहर वासियों ने शाम के समय अपने-अपने घरों के बाहर या जहाँ कहीं भी जगह मिली वहां 11 दीपक की रोशनी कर भगवान श्रीराम की जयंती समारोह में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अहम् भूमिका निभाई ।

शोभा यात्रा का समापन स्थानीय तलबी रोड़ पर स्थित भगवान श्रीराम मंदिर परिसर में भव्य आरती के साथ किया गया । इस अवसर पर प्रशासनिक स्तर पर उप खंड अधिकारी पूनम चौधरी सहित सभी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहा ।  इस अवसर पर पूराराम चौधरी, डाॅ भुपेंद्र चौधरी, संजीव माथुर, शेखर व्यास, शैतानसिंह भाटी, भरतसिंह भोजाणी, माणकमल भंडारी, संदीप देसाई, अशोक धारीवाल, अशोकसिंह ओपावत, डॉ.अक्षय बोहरा, रमेश सोनी, सत्यवानसिंह राजपुरोहित, नरिंगाराम चौधरी, सांवलाराम देवासी, सतीश माली, बाबुलाल चौधरी, शंभुसिंह राठौड़, श्रवणसिंह राव, नवलकिशोर राठी, टिकमसिंह राणावत, ओमप्रकाश महेश्वरी, नरेश अग्रवाल, सतीश सैन, किशोर सांखला, नरेंद्र आचार्य, पुखराज बगोटी, जामताराम चौधरी, जयंतीलाल घांची, रमेश सोनी, जबराराम भाटी, प्रेमराज बोहरा, महेंद्र सोलंकी, प्रवीण एम. दवे, श्रवण ढाका, पीताम्बरदास माहेश्वरी, पारसमल घांची, जोरावरसिंह राव, चिन्टुसिंह ईरानी, सुरेश वोरा, जयसिंह राव, महेंद्र जीनगर, भवानी शर्मा, विक्रम सिंह ईरानी, चन्दनसिंह सोलंकी  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!