नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने जालोर दुर्ग के मरम्मत व जीर्णोद्वार कार्य का किया अवलोकन गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को लेकर दिए निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने जालोर दुर्ग के मरम्मत व जीर्णोद्वार कार्य का किया अवलोकन गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को लेकर दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जालोर दुर्ग पहुँच पुरातत्व विभाग द्वारा करवाये जा रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्वार के कार्यों का निरीक्षण किया।बजट घोषणा 2022-23 के तहत गोडवाड पर्यटन सर्किट के विकास को लेकर जालोर दुर्ग पर पुरातत्व विभाग द्वारा दुर्ग की प्राचीन विरासत को सहजते हुए जीर्णोद्वार एवं मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। शनिवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन द्वारा पुरातत्व विभाग द्वारा करवाये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने दुर्ग की सूरजपोल, चांद पोल, ध्रुव पोल व सिरे पोल व मानसिंह महल का अवलोकन कर कार्य करवा रही फर्म के कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण संरक्षण कार्य नियत समय में पूर्ण करवाने को लेकर निर्देश दिए।
उन्होंने दुर्ग पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों के मरम्मत कार्य व नियत अंतराल पर विश्राम स्थलियों के निर्माण को लेकर निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने दुर्ग स्थित चामुण्डा माता मंदिर, महादेव मंदिर, खेतलाजी मंदिर, जैन मंदिर में दर्शन किए तथा शाही मस्जिद भी देखी। इस दौरान विकास सोलंकी, दिग्विजय, संजय मीणा भी साथ रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!