नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर। राजस्थान प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय की संस्कृति, धार्मिक सम्पत्तियों (अतिशय क्षेत्र, सिद्ध क्षेत्र, स्थानक, प्राचीन मन्दिर, नसिया) की सुरक्षा /संरक्षण, जैन आचार्य /संतो की सुरक्षा एवं चर्या के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नरेन्द्रकुमार जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर प्रदेश में “श्रमण संस्कृति बोर्ड ” का गठन करने की मांग की l   मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जस्टिस नरेन्द्रकुमार जैन ने बताया कि संविधान में निहित प्रावधानों के अंतर्गत सम्पूर्ण देश में जैन समुदाय को भी 27 जनवरी 2014 को अल्पसंख्यक का दर्जा प्रदान किया गया था । फलत: राजस्थान प्रान्त में अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक एवं धार्मिक स्थलो की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है l जस्टिस जैन ने बताया कि प्रदेश में प्राचीन धार्मिक धरोहरों एवं तीर्थ स्थलों को विनिष्ट करने का सामाजिक तत्वों द्वारा निरन्तर कुप्रयास हो रहा है l जैन धर्म की धरोहरों पर अवैध अतिक्रमण की दुर्भावनाएं हो रही है l साधु संतों पर भी अवांछित टिप्पणीयां की जाती है एवं अवैध धमकियां भी दी जाती रही है l संतों के विहार में भी कठिनाई पैदा हो रही है l जैन धर्म श्रमण परम्परा का अति प्राचीन धर्म एवं दर्शन है,जिनका संरक्षण करना अति आवश्यक है l   इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय की पीड़ा को समझते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जैन कल्याण निगम का गठन कर अध्यक्ष की नियुक्ति करने वाला सम्पूर्ण देश का पहला राज्य बना है l संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि जस्टिस नरेन्द्रकुमार जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजस्थान मे शांति एवं अहिंसा का पृथक नया विभाग खोलने के लिए धन्यवाद दिया l उक्त विभाग से प्रदेश में शांति एवं सौहार्द कायम करने में सहायता प्राप्त होती रहेगी ।   इसी प्रकार ऑल इंडिया जैन जनलिस्ट एशोसियेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि प्रदेश में शीघ्र ही श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन कर जैन समाज के हितों की रक्षा की जावे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!