राजस्थान किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में राजस्थान किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान संघ के द्वारा धरने के छठे दिन मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रानीवाड़ा, बागोड़ा, जसवन्तपुरा, रामसीन एवं भीनमाल क्षेत्र से किसान पहुचे। राजस्थान किसान संघर्ष समिति संयोजक विक्रमसिंह पुनासा ने कहा कि क्षेत्र के सभी किसान चाहते हैं कि भीनमाल जिला बने। इसके लिए हम सब साथ हैं। यह जनप्रतिनिधियों की कमजोरी के जिला नही बन सका। बद्रीदान चारण ने कहा कि हमे हमारा हक मिलना ही चाहिए, इसके लिए हम सब मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ के भलाराम सरियाना ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी सड़कों पर उतरने के लिए भी हम तैयार हैं। भीनमाल जिला बनाओ सघर्ष समिति को किसानों ने आश्वस्त किया कि जब भी जरूरत पड़ेगी भारी संख्या में हम पड़ाव के लिए उपस्थित रहेंगे। संघर्ष समिति के शेखर व्यास ने क्षेत्र से आये हुए किसानों का आभार व्यक्त किया एवं आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। धरने के दौरान विक्रमसिंह पुनासा, बद्रीदान नरपुरा, शेखर व्यास, शिवनाथसिंह बासड़ाधनजी, सुरेश व्यास, भलाराम सरियाना, दिव्यस्वरूप स्वामी, पुखराज बगोटी, मानाराम, मोडाराम देवासी, छैलसिंह मोरसीम, भरतसिंह भोजाणी, शम्भूसिंह राठौड़, चेलाराम बगोटी, सोमाराम रानीवाड़ा, नरसाराम जसवन्तपुरा, नरेन्द्रसिंह भाडू, भागसिंह भाडू, नानजीराम, सीपी सोनी, विजयसिंह जुंजाणी, प्रकाश गोस्वामी समेत भारी संख्या में किसान मौजूद थे। यह बैठे अनशन पर भीनमाल जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरने के छठे दिन गुरुवार को रामलाल पुरोहित, कृष्ण देवासी, अशोक खटीक, भावेश देवासी, जीतू बालोत, विरधाराम पुनासा, उकाराम पुनासा धरने पर बैठे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
