नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया, मनोरंजन तथा जन जागरूकता कार्यक्रम के क्षेत्र में अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया, मनोरंजन तथा जन जागरूकता कार्यक्रम के क्षेत्र में अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की।

😊 Please Share This News 😊
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आजमीडिया, मनोरंजन तथा जन जागरूकता कार्यक्रम के क्षेत्र मेंसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेज़न इंडिया के बीच साझेदारीकी घोषणा की।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने इस समझौतेके अवसर पर लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा किभारत एक प्राचीन सभ्यता है और इस वजह से भारत के इतिहासमें ऐसे लाखों घटनाक्रम संरक्षित हैं, जिन्हें बताया जाना अभी शेषहै। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन कहानियों का दायरा समय केसाथ आगे बढ़ जाता है और यह आध्यात्मिकता से लेकरसॉफ्टवेयर तक, परंपराओं से लेकर वर्तमान चलन तक, लोककथाओं से लेकर त्योहारों तक तथा ग्रामीण भारत से लेकर नयेविकसित होते हुए भारत तक एक विशाल क्षेत्र को कवर करता है।उन्होंने कहा कि हाल के समय में भारतीय सामग्री को अंतरराष्ट्रीयमंचों पर काफी सफलता मिली है और भारतीय अभिनेताओं नेविदेशी दर्शकों के बीच अपनी उच्च लोकप्रियता हासिल की है।केंद्रीय मंत्री ने भारत में मनोरंजन उद्योग के लिए अनुकूल माहौलबनाने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा उठाए गएकदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भारतीयमनोरंजन उद्योग, विशेष रूप से ओटीटी जैसे नए प्लेटफार्मों कीशक्ति और इसमें निहित अवसरों को पहचानती है। श्री ठाकुर नेकहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दृश्य-श्रव्य सेवाओं कोऊंचे दर्जे के सेवा क्षेत्र के रूप में मान्यता दी है और हाल ही मेंओटीटी सामग्री विनियमन के स्व-नियामक ढांचे को प्रस्तुत कियागया है।

श्री अनुराग ठाकुर ने अमेज़न के साथ साझेदारी के बारे में कहा किअमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी कई मामलों में अद्वितीय है औरलेटर ऑफ इंगेजमेंट रचनात्मक उद्योग के विभिन्न पक्षों तक फैलाहुआ है। यह साझेदारी भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थानतथा सत्यजीत रे फिल्म एवं भारतीय टेलीविजन संस्थान में छात्रोंके लिए छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप, मास्टर क्लास तथा अन्य अवसरों केप्रावधानों के माध्यम से मनोरंजन उद्योग व अकादमिक संबंधों कोसशक्त करने में सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल सेभारत के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थानों से निकलने वाले प्रतिभाशालीकलाकारों के लिए संघर्ष की अवधि कम करने में मदद मिलेगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध कराईजा रही सामग्री की गुणवत्ता के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा, ओटीटी प्लेटफार्मों की यह सुनिश्चित करने कीजिम्मेदारी है कि इस तरह के मंच रचनात्मक अभिव्यक्ति के नामपर अश्लीलता एवं दुर्व्यवहार का प्रचार-प्रसार न करें। श्री ठाकुर नेयह भी कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म को सामूहिक कल्याण तथारचनात्मक विविधता को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि श्री वरुण धवन ने स्ट्रीमिंगसेवाओं द्वारा हासिल की जा रही सफलता एवं पहुंच के बारे मेंजिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीमिंग के माध्यम से भारतीयसिनेमा अब एक अलग ही वैश्विक स्तर पर पहुंच रहा है और इसतरह की स्ट्रीमिंग सेवाओं के जरिये आज भारतीय मनोरंजनसामग्री को अप्रत्याशित दर्शकों तक पहुंच प्राप्त हो रही है। श्रीधवन ने इस तत्थ्य पर प्रकाश डाला कि स्ट्रीमिंग सेवाएं एक लेवलरके रूप में कार्य करती हैं और उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आनेवाले नये कलाकारों एवं निर्माताओं की प्रतिभा अब दुनिया भर केदर्शकों तक सुलभ हो रही है।

इस समझौते व सहयोग के बारे में श्री धवन ने कहा कि इस तरहकी साझेदारी, हमारे उद्योग एवं प्रतिभा को बढ़ावा देती है औरइससे काफी सहायता मिलती है। हमारा मनोरंजन उद्योग तथाइसकी प्रतिभा मुझे उम्मीद से भर देते हैं और हम सभी को वैश्विकमनोरंजन मंच पर एक भारतीय होने का अर्थ फिर से परिभाषितकरने की दिशा में कार्य करने में सहायता करता है।

इस मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्वचंद्रा ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा अमेज़न इंडियाके बीच साझेदारी से भारतीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीयस्तर पर अवसर मिलेंगे।

अमेज़न प्राइम वीडियो में एशिया पैसिफिक के उपाध्यक्ष श्री गौरवगांधी ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ हमारा समग्रसहयोग मनोरंजन उद्योग के विकास को आगे बढ़ाने के लिए जीवनके हर चरण व एकीकरण के प्रत्येक कोने को देखता है और हमइसके द्वारा प्राप्त की जाने वाली उपलब्धियों को लेकर बहुतआशान्वित हैं।

इस अवसर पर अमेज़न इंडिया में लोक नीति उपाध्यक्ष श्री चेतनकृष्णास्वामी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्रीविक्रम सहाय तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थितथे।

सहयोग के बारे में जानकारी

लेटर ऑफ इंगेजमेंट (एलओई) मंत्रालय के अधीन विभिन्न संगठनोंऔर अमेज़न के विभिन्न कार्यक्षेत्रों के बीच एक बहुआयामीसाझेदारी की ओर आगे बढ़ता है। इनमें सरकार की तरफ से राष्ट्रीयफिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), प्रसार भारती, प्रकाशनविभाग व भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान(एफटीआईआई) तथा सत्यजीत रे फिल्म एवं भारतीय टेलीविजनसंस्थान (एसआरएफटीआई) के मीडिया प्रशिक्षण संस्थान शामिलहैं। अमेज़न की ओर से लेटर ऑफ इंगेजमेंट में अमेज़न प्राइमवीडियो, एलेक्सा, अमेज़न म्यूजिक, अमेज़न ई-मार्केटप्लेस औरआईएमडीबी की भागीदारी हुई है।

जन जागरूकता कार्यक्रम और भारत की सांस्कृतिकविरासत को उजागर करना

अमेज़न के साथ लेटर ऑफ इंगेजमेंट में अमेज़न ई-कॉमर्सवेबसाइट द्वारा भारतीय संस्कृति पर प्रकाशन विभाग की पुस्तकोंकी एक समर्पित सूची के माध्यम से भारतीय विरासत को बढ़ावामिलेगा तथा इसमें अमेज़न म्यूजिक और एलेक्सा पर भारतीयसंगीत को अगले स्तर पर ले जाने की पहल भी शामिल हैं।

माननीय राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री के भाषण, राष्ट्रीय महत्वकी प्रमुख घटनाएं व जनहित अभियानों से संबंधित सामग्री तथादैनिक समाचार बुलेटिन एलेक्सा और अमेज़न म्यूजिक के माध्यमसे प्रसारित किए जाएंगे।

भारतीय प्रतिभा का बढ़ावा

अमेज़न प्राइम वीडियो (एपीवी) प्रतिभा विकास घटक के हिस्से केरूप में छात्रवृत्ति प्रायोजित करेगा, इंटर्नशिप कार्यक्रम संचालितकरेगा तथा भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान व सत्यजीत रेफिल्म एवं भारतीय टेलीविजन संस्थान के छात्रों के लिए रोजगारके अवसर प्रदान करेगा। अमेज़न प्राइम वीडियो राष्ट्रीय फिल्मविकास निगम के साथ साझेदारी में कौशल निर्माण गतिविधियांआयोजित करेगा, मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के लिए शैक्षणिकसंस्थानों में भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय फिल्म हस्तियों द्वारा मास्टरक्लास आयोजित करेगा और ’75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ कार्यक्रम के विजेताओं की प्रतिभा को निखारने के अवसर भीदेगा।

भारतीय प्रतिभाओं की वैश्विक खोज क्षमता बढ़ाने हेतु अमेज़नरचनात्मक उद्योग के लिए एक वैश्विक डेटाबेस आईएमडीबी परभारतीय कलाकारों के बारे में जानकारी की उपलब्धता को आसानबनाने के उद्देश्य से एनएफडीसी के साथ कार्य करेगा।

एक वैश्विक मंच पर भारतीय सामग्री के प्रदर्शन के अवसर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ सहयोग के हिस्से के रूप मेंभारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) पुरस्कार विजेताफिल्में और भारत की अंतरराष्ट्रीय सह-निर्माण सहयोग गतिविधियोंके भाग के तौर पर निर्मित फिल्मों को वैश्विक दर्शकों के लिएउपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा उपलब्धकराया जाएगा। अमेज़न प्राइम वीडियो दुनिया भर में भारत कीउपलब्धियों को उजागर करने वाली फिल्मों एवं वेब-सीरीज केविकास की संभावनाओं का भी पता लगाएगा।

अमेज़न प्राइम वीडियो तथा मिनी टीवी, देश और दुनिया भर केयुवाओं तक अपनी आसान पहुंच बनाने के लिए प्रसार भारती एवंराष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के स्वामित्व वाली समृद्ध अभिलेखीयसामग्री को इस्तेमाल करेंगे। अमेज़न प्रतिष्ठित भारतीय अंतर्राष्ट्रीयफिल्म महोत्सव (इफ्फी) और क्षेत्रीय फिल्म समारोहों में सामग्री, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियों, निर्माता कार्यशालाओं तथा प्रतिभाओं केवाद-संवाद के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के साथ सहयोगकरना जारी रखेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!