भीनमाल को जिला बनाने को लेकर हिन्दू सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में हिन्दू सेवा समिति के द्वारा धरने के दसवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रानीवाड़ा, बागोड़ा, जसवन्तपुरा, रामसीन एवं भीनमाल क्षेत्र से लोग पहुचे। हिन्दू सेवा समिति ने भीनमाल को जिला बनाने की इस मुहीम में अनशन पर बैठ कर अपना समर्थन दिया। हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल परिहार ने कहा कि भीनमाल जिला बनना ही चाहिए। इस पुरानी जायज मांग को दरकिनार करना उचित नही हैं। हिन्दू सेवा समिति के सचिव जबराराम भाटी ने कहा कि भीनमाल एक ऐतेहासिक नगरी हैं।
भौगोलिक एवं सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भीनमाल को जिला नही बनाकर क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय किया हैं। संघर्ष समिति के श्रवणसिंह राव ने कहा कि चारों उपखण्डों के मध्य में स्थित भीनमाल हर लिहाज से जिला बनने के काबिल हैं। जिले हेतु सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा तभी कामयाबी मिलेगी। एडवोकेट राव चिंटुसिंह ईरानी ने कहा कि शुद्ध मन से किया गया संघर्ष जरूर सफलता दिलाएगा। इसके लिए सभी को आगे आना होगा।
यह बैठे अनशन पर जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेकर सोमवार को हिंदू सेवा समिति के मोहनलाल परिहार, जबराराम भाटी, सांवलसिंह भावानी, पारसमल घांची, हकसिंह भावानी, नरपतसिंह लोल, पहाड़सिंह राव, जुगराम सैन, सुरैश जैन, वालाराम घांची अनशन पर रहे । इस दौरान स्वामी दिव्यस्वरूपदास, शेखर व्यास, रजनीकांत वैष्णव, प्रेमसिंह राजपुरोहित, सतीश सैन, भवानी शर्मा, देवीलाल माली, राव जगदीशसिंह,
नरिंगाराम मूडतरा सिली, रामाराम जुंजाणी, गणेशाराम किरवाला, वचनाराम कारलु, सांवलाराम परमार, किशनाराम माली, मदनसिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
